इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सीएम कमलनाथ जश्न के शौकीन हैं। मेग्नीफिसेन्ट एमपी समिट के नाम पर सरकारी पैसों से वे जश्न मना रहे हैं। बिना एमओयू के कोई निवेश नहीं करेगा। वैसे भी ऐसी सरकार पर कौन भरोसा करेगा जहां हर बात का पैसा लगता है। श्री विजयवर्गीय सोमवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
यह धोखेबाज सरकार है।
कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार कमलनाथ सरकार धोखेबाज सरकार है। जिसने ऋण माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। खुद किसान ये बात कह रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कि किसानों के साथ वादाखिलाफी हुई है।
झाबुआ उपचुनाव बीजेपी ही जीतेगी।
कैलाशजी के मुताबिक झाबुआ में विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी ही जीतेगी। वे झाबुआ का दौरा कर लौटे हैं। ग्रामीण और किसान सरकार से नाराज हैं। वे कांग्रेस के खिलाफ वोट करेंगे।
महाराष्ट्र- हरियाणा भारी बहुमत से जीतेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी पार्टी की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। उनका तो यहां तक कहना है कि बीजेपी महाराष्ट्र में दो तिहाई और हरियाणा में तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी।
Related Posts
April 19, 2021 पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक, कई अधिकारी हुए संक्रमित
भोपाल : पुलिस मुख्यालय भोपाल में कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया […]
January 15, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के पतंगोत्सव में जिराती और शुक्ला ने भी थामी पतंग की डोर
इंदौर : तिल- गुड़ की मिठास से भरा मकर संक्रांति का पर्व मीडियाकर्मियों ने भी परिजनों के […]
September 26, 2021 सोया तेल की फर्म पर मारा गया छापा, मिलावटी होने की आशंका में हजारों लीटर तेल किया गया जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने खाद्य विभाग के साथ सोयाबीन, सोयास्टार, वनस्पति फारचून […]
June 1, 2021 कलेक्टर की चेतावनी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो सील होगी दुकान
इंदौर : जिले में मंगलवार से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह […]
September 30, 2022 सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर सीएम चौहान ने परिवार सहित की पूजा – अर्चना
मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता विजयासन देवी की पूजा अर्चना […]
July 31, 2024 निगम परिषद के बजट सम्मेलन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस के पार्षद
हाथों में भ्रष्टाचार विरोधी तख्तियां लेकर की जमकर नारेबाजी।
नेता प्रतिपक्ष को सदन से […]
May 5, 2021 18 फ़ीसदी संक्रमण दर, 18 सौ के ऊपर नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : जनता कर्फ्यू को करीब 24 दिन हो चुके हैं पर कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले […]