इंदौर : आजकल ‘छोटा भीम कैरेक्टर’ बच्चों में काफी लोकप्रिय है। इसके माध्यम से बच्चें तो संदेश ग्रहण कर ही रहे हैं, बड़ों में भी संदेश पहुंचाने में मदद मिल रही है।
इसके चलते छोटा भीम कैरेक्टर के जरिए यात्रियों के मध्य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 18 जून, 2025 से एक पश्चिम रेलवे द्वारा जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के तहत यात्रियों को छोटा भीम कैरेक्टर के माध्यम से चलती ट्रेन से न उतरने – चढ़ने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।
इसके अलावा पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेसपासिंग व सेफ्टी से संबंधित अन्य विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रदर्शनी के अलावा अनाउसमेंट भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोटा भीम कैरेक्टर पर आधारित प्रदर्शनी यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। यात्री आते जाते इसे देखकर इसकी सराहना कर रहे हैं। बच्चों के लिए तो यह प्रदर्शनी कौतूहल का केंद्र बन गई है। छोटा भीम के साथ यात्री सेल्फी भी ले रहे हैं। इससे किसी न किसी रूप में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ा संदेश यात्रियों तक काफी सरलता से पहुँच रहा है।
पश्चिम रेलवे के इंदौर रेलवे स्टेशन पर यह अभियान 22 जून तक चलेगा। इसके बाद यह अभियान मंडल के उज्जैन व रतलाम रेलवे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा।
Related Posts
January 4, 2019 राफेल पर कांग्रेस के आरोपों का रक्षामंत्री ने दिया करारा जवाब नई दिल्ली- राफेल सौदे को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला […]
April 25, 2021 फेबीफ्लू के निर्माण की अनुमति जारी करें प्रदेश सरकार, मूलचंदानी ने सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मप्र के महासचिव जेपी मूलचंदानी ने सीएम शिवराज सिंह को […]
November 3, 2019 बीजेपी ने किया सफाईकर्मियों का सम्मान इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 5 के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह […]
January 5, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहा गिरोह पकड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर :क्राइम ब्रांच ने थाना लसूडिया पुलिस के साथ डकैती की योजना बना रहे गिरोह को धर- […]
May 10, 2017 कपिल मिश्रा के बाद केजरीवाल पर फूटा ‘आसिम बम’ नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर पांच […]
May 8, 2023 विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में दर्शकों को मिल रहा आईपीएल जैसा आनंद
एक मैच में बल्लेबाज ने 23 गेंदों में बनाएं 91 रन।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के […]
March 4, 2021 महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का आगाज, दूल्हा बने बाबा महाकाल
उज्जैन : 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन स्थित बाबा महाकाल बुधवार से दूल्हा बन गए हैं। […]