तकनीकि खराबी के चलते बीच रनवे से वापस लौटी इंडिगो की इंदौर – भुवनेश्वर फ्लाइट

  
Last Updated:  June 24, 2025 " 06:35 pm"

तकनीकि खराबी दूर करने के बाद दो घंटे देरी से भुवनेश्वर के लिए हुई रवाना।

स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल भी सवार थे फ्लाइट में।

इंदौर : सोमवार सुबह इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) टेक ऑफ के पहले बीच रनवे से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन में तकनीकि खराबी के चलते पायलट विमान को वापस लौटा लाया। बाद में तकनीकि खराबी दूर कर विमान रवाना किया गया।

स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल भी इंडिगो की इस फ्लाइट में सवार थे। यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज (सोमवार) यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही इंदौर लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन तकनीकि खराबी आने से यह फ्लाइट करीब दो घंटे देरी से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई और दोपहर एक बजे के करीब भुवनेश्वर पहुंची।

बता दें कि इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *