आठ दिन पहले ही की थी लव मैरिज।
पति के किसी दूसरी महिला से भी रिश्ता होने की बात से थी परेशान।
पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो खाया जहर।
इंदौर : पति की बेवफाई से दु:खी होकर एक युवती ने जहर खा लिया। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि आठ दिन पहले ही उसने लव मैरिज की थी।
ये घटना पलासिया थाना क्षेत्र में पलासिया चौराहा स्थित सेल्फी पॉइंट पर होना बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार आठ दिन पहले लव मैरिज करनेवाली इस युवती को शादी के बाद पता चला कि उसके पति का दूसरी युवती से भी संबंध है, जिसकी शिकायत करने वो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची थी। दिनभर उसकी सुनवाई नहीं होने बाद हताश होकर उसने सेल्फी पॉइंट पहुंचकर जहर खा लिया। फिलहाल उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया है । युवती की पहचान कालानी नगर निवासी आशी के रूप में हुई है। उसने मनीष नामक युवक से लव मैरिज की थी।
Related Posts
November 2, 2021 पुश्तैनी दुकान पर बैठकर विजयवर्गीय ने बेचा किराना सामान, देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार […]
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
April 18, 2021 विधायक निधि से कोरोना के इलाज व बचाव के उपकरण खरीदने को सरकार की हरी झंडी
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर सरकार के खजाने पर पड़ना शुरू हो गया है। […]
April 15, 2024 लोगों की जेब से मोबाइल उड़ानेंवाली गैंग के 27 सदस्य पकड़ाए
गैंग में महिलाएं व नाबालिग बच्चे भी शामिल।
08 लाख रुपए मूल्य के 32 मोबाइल किए गए […]
January 30, 2023 प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की मदद करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई – गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर में पकड़ीं गयी सोनू मंसूरी के पीएफआई से हैं संबंध।
भोपाल : गृह मंत्री डॉ. […]
December 13, 2021 इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो एक सरपंच बदल सकता है गांव की तस्वीर- पद्मश्री पालीवाल
इंदौर : आदर्श ग्राम सिर्फ सामुदायिक भवन, सड़क निर्माण से नहीं बनते, बल्कि नागरिकों का […]
July 21, 2024 गुरु पूर्णिमा उत्सव के तहत सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल
नाना महाराज संस्थान में मनाया जा रहा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव।
देशभर से आ रहे […]