इंदौर : संभागायुक्त दीपक सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत इंदौर के देश में पुनः अव्वल स्थान हासिल करने पर इंदौरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार 8वीं बार अव्वल आया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इंदौर की जनता की व्यापक भागीदारी से प्राप्त हुई है। इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में देश में ब्रांड बना है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वायु गुणवत्ता एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। यह उपलब्धि इंदौर को बेहतर शहर के रूप में बनाए रखेगी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने भी दी बधाई।
कलेक्टर आशीष सिंह ने भी स्वच्छता की रैंकिंग में सुपर से भी ऊपर रहते हुए अव्वल स्थान हासिल करने पर इंदौर के बाशिंदों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि लगातार सात बार अव्वल रहने के बाद इंदौर को इस बार नए सिस्टम के स्वच्छता सुपर लीग में शामिल किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर में हुए कार्यों को देखते हुए इंदौर सुपर लीग में भी अव्वल रहा। इस तरह इंदौर 8वीं बार स्वच्छता में अव्वल बना। यह हमारे लिये गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। अब हमें अधिक सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए आगे भी इस सम्मान को बरकरार रखना होगा। इंदौर ने सबके सहयोग से स्वच्छता में नई इबारत लिखी है।
Related Posts
March 29, 2019 उर्मिला मार्तोण्डकर को कांग्रेस ने उतारा चुनाव मैदान में, मुम्बई नार्थ से लड़ेंगी चुनाव मुम्बई: कठिन समझी जानेवाली लोकसभा सीटों के लिए राजनीतिक दल ऐसे चेहरे तलाश रहे हैं जो […]
June 29, 2021 गिनती के मिल रहे नए संक्रमित, भर्ती मरीजों की तादाद भी रह गई बेहद कम
इंदौर : कोरोना का प्रकोप जरूर न्यूनतम हो गया है पर पूरीतरह खत्म नहीं हो पाया है। अभी भी […]
July 1, 2020 नियम- शर्तों के साथ निजी लोक परिवहन, मॉल और रेस्टोरेंट्स संचालन को हरी झंडी इंदौर : बुधवार 1 जुलाई से लागू किए गए अनलॉक 2 में कुछ और रियायतें दी गई हैं। नियम- […]
February 23, 2022 डॉ. आचार्य कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी के चेयरमैन मनोनीत
इंदौर : डॉ. दिलीप कुमार आचार्य को आईएमए कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी का नेशनल चेयरमैन […]
July 25, 2023 श्रवण के तीसरे सोमवार को साढ़े तीन लाख लोगों ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को लगभग 03 लाख 50 हज़ार […]
March 20, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया फाग उत्सव
टेसू के फूलों का रंग और रंगबिरंगी गुलाल से रंगे भक्त।
इंदौर : अरारोट से निर्मित […]
October 21, 2023 मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने निमाड़ के एक गांव का किया दौरा
मूलभूत सुविधाओं को लेकर जानी गांव की हकीकत।
सर्वे के आधार पर तैयार करेंगे विस्तृत […]