मोहम्मद रफी की याद में सजेगी ‘छाया गीत’ की महफिल

  
Last Updated:  July 27, 2025 " 12:31 pm"

रविवार शाम माई मंगेशकर सभागृह में होगा कार्यक्रम।

इंदौर : संस्था उत्कर्ष के बैनर तले छाया गीत भाग- 84 का आयोजन रविवार 27 जुलाई को माई मंगेशकर सभागृह में किया गया है। सुगम संगीत का यह कार्यक्रम शाम ठीक 6.35 पर प्रारंभ होगा।

मोहम्मद रफ़ी की याद में होनेवाले इस कार्यक्रम में 50 और 60 के दशक के हर मूड के (जिसमें शास्त्रीय गीत भी शामिल है) चुनिंदा गीत रसिक पेश किए जाएंगे। गायक कलाकार होंगे राजेन्द्र गलगले, अनुभा खाडिलकर पेंडसे, हर्षिता जायसवाल, और रूपक बुंदेला । इसमें कई साज अपने मूल स्वरूप में होंगे, जैसे सितार ,बाँसुरी, बुलबुलतरंग, हारमोनियम परकशन में ताशा, डफ, घुंघरू और अन्य। संगीत संयोजन हर्षद शेवगांवकर का है। कार्यक्रम की सूत्रधार हैं मेघा खानवलकर।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *