महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने बाइक चलाकर दिया संदेश।
इंदौर : स्वच्छता में देशभर में नंबर वन इंदौर अब ट्रैफिक सुधार की दिशा में भी जनजागरूकता के माध्यम से नई लकीर खींचने जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को आयोजित ‘ट्रैफिक मित्र बाइक राइड 2025’ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने स्वयं बाइक चलाकर नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदौर ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया, उसी तरह ट्रैफिक अनुशासन भी एक सामूहिक जिम्मेदारी है।
हेलमेट पहनने, सड़क संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने जैसे मूलभूत नियमों को अपनाकर हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि शहर को एक नया आदर्श भी देते हैं।
इस रैली में ट्रैफिक मित्र अभियान से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उन्होंने ट्रैफिक सुधार की इस सकारात्मक पहल को मजबूत आधार दिया। ट्रैफिक मित्र बाइक राइड रैली’ विजयनगर से प्रारंभ होकर राजीव गांधी सर्कल तक पहुंची और वहां से पुनः वापसी कर विजय नगर पर ही समाप्त हुई।
Related Posts
January 8, 2023 मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ ग्लोबल गार्डन में किया पौधरोपण
ग्लोबल गार्डन का नाम रखा गया नमो ग्लोबल गार्डन।
इंदौर का स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण […]
March 15, 2022 आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक में रोजगार सृजन के भारतीय मॉडल को अपनाने पर जोर
इंदौर : आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात के कर्णावती में सम्पन्न हुई। […]
March 24, 2020 लॉकडाउन अवधि में नहीं काटा जाएगा कर्मचारियों का वेतन इंदौर : प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुये […]
June 29, 2025 जगत कल्याण के लिए रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं भगवान जगन्नाथ
भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाले, नीलांचल अर्थात पुरी में निवास करने वाले, […]
June 27, 2019 जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनते हैं निगम अधिकारी- आकाश इंदौर: निगम अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी […]
November 22, 2020 उज्जैन में दो बदमाशों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
उज्जैन: जिला प्रशासन व पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ फिर अभियान छेड़ते हुए 2 अवैध निर्माणों […]
December 1, 2021 कपड़े पर जीएसटी में बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारी लामबंद, पीएम मोदी को भेजेंगे 1 लाख पोस्टकार्ड
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर 12 फीसदी जीएसटी लागू करने से पूरे देश के कपड़ा […]