हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों को नहीं दिया जा रहा पेट्रोल।
कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किए जाने पर एक पेट्रोल पंप सील।
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश शुक्रवार से इंदौर जिले में लागू हो गया है। जिला व पुलिस प्रशासन इस आदेश का पालन करवाने में जुट गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।
कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश के प्रभावी अनुपालन हेतु संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल गठित किए हैं, जो जिले भर के पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यदि कोई पंप दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते पाया जाता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम अरंडिया स्थित एक पेट्रोल पंप को आदेश के उल्लंघन के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में की गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 25, 2024 आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक का आगाज
मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की दो दिवसीय […]
January 8, 2023 दो मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश, पुलिस थाना विजय […]
May 13, 2024 इंदौर सहित मप्र की शेष 08 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान
इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से मतदान को लेकर उत्साह कम।
कांग्रेस के […]
June 5, 2019 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व,गले मिलकर पेश की गई मुबारकबाद इंदौर: एक माह तक रोजे रखकर खुदा की इबादत करने के बाद बुधवार को मीठी ईद का पर्व मुस्लिम […]
June 15, 2023 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी
9 हजार छात्र - छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ।
ई-स्कूटी के लिए वर्ष 2023-24 के बजट […]
March 19, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज पत्रकार
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले 14 वे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
October 26, 2020 कांग्रेस की वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…!
प्रकाश हिन्दुस्तानी
अब दमोह के विधायक राहुल सिंह लोधी भी भारतीय जनता पार्टी में […]