विधायक गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बच्चियों से बंधवाई राखी।
बच्चियों को मिठाई खिलाकर भेंट किए उपहार।
इंदौर : भारतीय संस्कृति का महान पर्व, भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक “रक्षाबंधन” का पर्व अहिल्या सेना इंदौर महानगर ने निराश्रित बच्चों के बीच मनाया। विधायक गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष के आतिथ्य में निराश्रित बच्चियों से राखी बंधवाई गई और उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार भी भेंट किए गए।
संस्था के अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने बताया कि वे और उनके साथी विगत 20 वर्षों से छावनी स्थित बाल संरक्षण आश्रम के निराश्रित बच्चों के बीच रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष सनातनी विधायक गोलू शुक्ला व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने निराश्रित बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार में शिक्षण सामग्री भेंट की गई। इन बच्चियों की हरसंभव मदद का भरोसा भी विधायक गोलू शुक्ला ने दिया।
कार्यक्रम में नितेश नरवले,मुकेश खिंची,अरविंद गोयल,दिनेश गर्ग,आशीष शर्मा,आवेश राठौर,आकाश चौकसे,आशीष तिवारी,बद्री यादव,बंटी गोयल,समाज सेवी विवेक खंडेलवाल,गिरिश जोशी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
Related Posts
October 28, 2019 सज्जन वर्मा ने प्रभु श्रीराम से की कमलनाथ की तुलना..! इंदौर : सोमवार को मालवा मिल क्षेत्र स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा में […]
April 18, 2024 प्रत्याशियों को आपराधिक प्रकरणों का विज्ञापन प्रकाशित करवाना होगा
तय दिशा - निर्देशों के अनुरूप तीन बार प्रकाशित करवाना होगा विज्ञापन।
इंदौर : लोकसभा […]
July 2, 2023 स्वयं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें : कलेक्टर इलैया राजा टी
काबिलियत को सलाम
प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और कमिटमेंट दिलाती है सफलता- […]
May 2, 2020 गोपी दादा स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा को लेकर सतत सक्रिय रहा सुधीर.. स्मृति शेष
इंदौर : मोबाइल नहीं होता तो शायद सुधीर गुप्ता के निधन की सूचना भी इतनी […]
November 2, 2020 उज्जैन सेंट्रल जेल में एक बन्दी ने की खुदकुशी, 4 जेलकर्मी निलंबित
उज्जैन : केंद्रीयजेल में सोमवार सुबह एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि जब सभी […]
May 1, 2019 कैलाशजी- मेंदोला ने श्रमिकों के साथ छल किया- मंत्री वर्मा इंदौर: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी इस बार अपने दामन पर लगे हार के […]
September 28, 2022 पर्यटन स्थलों के नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में मप्र को मिले कुल आठ पुरस्कार।
इंदौर : […]