अयोध्या : भगवान राम की नगरी अयोध्या में पिछले चार दिन से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। देश भर दीपावली की सर्वाधिक रौनक यहीं देखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर को लेकर फैसला जल्दी आनेवाला है। ऐसे में राम मंदिर निर्माण की तमाम बाधाएं हटने की उम्मीद लिए लाखों भक्त दीप पर्व की अनूठी छटा को निहारने यहां पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम अयोध्या में 14 जगहों पर 5.51 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर ही 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। दीपों की लौ में यहां भगवान राम के दर्शन कराए गए। समूची अयोध्या नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो रही थी। सरयू के घाटों का सौंदर्य तो देखते ही बन रहा था।
भगवान राम के जीवन पर केंद्रित झांकियां।
दीपोत्सव में भगवान राम के जीवन वृतांत को दर्शाती 11 झाकियों की शोभायात्रा निकाली गईं। इसमें लंका विजय कर लौटे श्रीराम की वापसी का दृश्य भी दिखाया गया। शोभायात्रा को फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने हरी झंडी दिखाई।
5 देशों के कलाकार कर रहे रामलीला का मंचन।
दीपोत्सव में भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इसके साथ 22 सांस्कृतिक रथ भी तैयार किये गए हैं। दीपोत्सव के जरिये अयोध्या को धार्मिक- आध्यात्मिक पहचान के साथ पर्यटन नगरी के बतौर भी पेश किया जा रहा है।
Related Posts
May 30, 2021 सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही करने पर 22 लोगों को पकड़कर भिजवाया सेंट्रल जेल
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा नियमित रूप से शहर के विभिन्न वार्डों एवं कंटेनमेंट […]
March 11, 2023 आगामी बीस साल की ट्रैफिक जरूरतों को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन
2042 में 74 लाख होगी इंदौर की आबादी।
आबादी के लिहाज से लिंक रोड, रिंग रोड, मेट्रो, […]
March 23, 2019 राजनीति में असफल साबित हुए हैं ज्यादातर क्रिकेट सितारे इंदौर- { विपिन नीमा } टीम इंडिया के कई पुराने क्रिकेटर मैदान पर अपनी काबिलियत दिखाने के […]
May 16, 2022 हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पैरों में मारी गोली
भोपाल : गुना जिले में शिकारियों द्वारा पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए दो […]
January 4, 2023 उज्जैन कलेक्टर ने लगाई ग्राम चौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं
उज्जैन : जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार दोपहर खाचरोद तहसील के ग्राम बेडावन्या पहुंचकर […]
January 26, 2024 अवैध शराब तस्कर के अड्डे पर छापे में हजारों रुपए मूल्य की देशी मदिरा जब्त
ड्राई-डे पर आबकारी विभाग इंदौर की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : आबकारी विभाग ने ड्राई डे पर […]
July 22, 2024 गुरू पूर्णिमा पर वेंकटेश मंदिर में पौधा वितरण कर दिया गया हरियाली बचाओ का संदेश
नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का श्रद्धालुओं ने किया चरण […]