इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कमलनाथ सरकार को जालसाज {420} कहने पर सियासत गरमा गई है। कैलाशजी के वार पर पलटवार करने के लिए सीएम कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कैलाशजी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय से बड़ा जालसाज कोई नहीं है। मंत्री श्री वर्मा ने तल्ख लहजे में कहा कि पिता- पुत्र (कैलाशजी- आकाश ) बौखला गए हैं। पिता कह रहे हैं हम सरकार गिरा देंगे वहीं बेटा कह रहा है कि वह खाली हाथ नहीं चलता।
गरीबों का पैसा खाने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि पेंशन घोटाले की फाइल खुल गई है। जल्दी ही रिपोर्ट आ जाएगी। जिन्होंने गरीबों का पैसा खाया है, उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं।
बयान बदलने में माहिर ।
मंत्री सज्जन वर्मा ने कैलाशजी को बयांन बदलने में माहिर बताते हुए कहा कि झाबुआ उपचुनाव के दौरान वे जीत का दावा करने के साथ कमलनाथ सरकार को गिराने की बात कर रहे थे। जब चुनाव में मुँह की खानी पड़ी तो इसे कांग्रेस की सीट बताने लगे। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने दुखियारों का पैसा खाया है, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
Related Posts
July 16, 2023 कारखाना संचालक के साथ लूट की घटना के आरोपी पकड़ाए
लूटे गए रुपए,अवैध पिस्टल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद।
इंदौर : पालदा […]
July 22, 2025 01 लाख की इनामी इंटरनेशनल चैस डे ट्रॉफी स्पर्धा में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले
मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से […]
October 2, 2021 मसाला ट्रेडिंग फर्म पर छापा, बड़ी मात्रा में अमानक मसाला सामग्री की गई जब्त
इंदौर : मिलावटखोरों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच,थाना चंदननगर और खाद्य व औषधि विभाग ने […]
December 14, 2023 महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को गुना से किया गिरफ्तार
रावजी बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में कैंची घोंपकर की गई थी महिला की हत्या।
शारीरिक […]
May 21, 2020 दुल्हन निकली पॉजिटिव, दूल्हे सहित पूरा परिवार क्वारनटाइन..! भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए जबकि एक […]
August 8, 2024 सरवटे बस स्टैंड पर निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का लोकार्पण
श्रीमती कमला देवी हजारीलाल तायल पारमार्थिक ट्रस्ट सेंधवा द्वारा करवाया गया निःशुल्क […]
November 7, 2024 कनाडा में हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला निंदनीय : विहिप अध्यक्ष
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कनाडा में हिन्दू […]