इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा के निवास पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीएम कमलनाथ के दीर्घायु और सेहतमंद बने रहने की कामना की। तमाम कार्यकर्ताओं को केक के साथ मिठाई का वितरण भी किया गया।
नहीं लगाए होर्डिंग- बैनर।
सीएम कमलनाथ की सख्त हिदायत को देखते हुए कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहर में कहीं भी होर्डिंग- बैनर नहीं लगाए।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प।
मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर सीएम कमलनाथ का जन्मदिन मना रहे कांग्रेसियों ने इंदौर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यूजलेस प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर सज्जन वर्मा फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोहर धवन, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अभय वर्मा, लीलाधर करोसिया, पवन वर्मा, मधुसूदन भलिका, शीनू धवन, बंटी बदलानी, मनीष रिजवानी, कन्हैया मिमरोट, जीडी जावाल, हंसराज गंगवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
November 18, 2020 नेमावर की ओर विहार कर रहे आचार्यश्री विद्यासागरजी ने देवास जिले में किया प्रवेश
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के संतश्री विद्या सागर जी महाराज ने बुधवार को विहार करते हुए […]
April 6, 2021 सीएम शिवराज के ‘मैं भी कोरोना वालेंटियर’ अभियान से जुड़े लोग- कलेक्टर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की रोकथाम में जन भागीदारी के लिए […]
August 17, 2023 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुतियां
इंदौर : आनंदम् बाल गोकुलम बाल संस्कार केन्द्र लोकमान्य नगर इंदौर द्वारा 77 वे […]
April 13, 2020 इंदौर में कोरोना से एक और मौत, 22 नए पॉजिटिव मरीज..! इंदौर : कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह 22 और […]
August 1, 2022 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में प्रारंभ हुआ 15 दिवसीय झूला उत्सव
इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रविवार, 31 जुलाई से 15 दिवसीय झूला […]
February 14, 2017 व्यापमं घोटाला: 634 नकलची MBBS छात्रों को सुप्रीम कोर्ट का तगड़ा झटका, प्रवेश रद्द भोपाल। व्यापमं घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। […]
July 23, 2022 आजादी की रेलगाड़ी को सांसद और स्वतंत्रता सेनानियों ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में मनाए जा रहे ‘आजादी का […]