मप्र में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ सर्द हवाओं का दौर चला, जिससे ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से राज्य में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा है। इस दौरान भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। *इन जिलों में छा सकता है कोहरा* मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर व दतिया में शीतलहर का असर बना रह सकता है। इसके अलावा अन्य स्थानों का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना आदि जिलों में कोहरा छा सकता है। *तापमान पर एक नजर* कश्मीर व हिमाचल में जारी बर्फबारी से राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 6.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 20.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Related Posts
January 6, 2021 इंदौर को बनाएंगे दुनिया का सबसे सुंदर शहर, पीपल्याहाना ब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर बोले सीएम शिवराज
इंदौर : इंदौर : निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पीपल्याहाना के कार्यक्रम में […]
March 2, 2021 पीएम मोदी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नंदकुमार चौहान के अवसान पर जताया दुःख, सीएम शिवराज ने बताया व्यक्तिगत क्षति
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पीएम […]
August 23, 2023 नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में पेश होगी भारतीय विरासत की बानगी
21 सितंबर से प्रस्तुत किया जाएगा द ग्रेट इंडियन म्यूज़िकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' […]
March 6, 2021 मन्दसौर निवासी व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपयों से भरा पर्स पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज जिला इंदौर पर मुबारिक पिता शहजाद हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर […]
March 2, 2017 माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षायें हुई शुरू
पहले ही दिन केंद्रों पर नक़ल रोकने के लिए नजर आई सख्ती
जिले में परीक्षा के लिए […]
March 11, 2022 किडनी सम्बन्धी बीमारियों से बचाव व अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी- लालवानी
इंदौर : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्गन डोनेशन […]
May 9, 2023 खरगोन में पुल से नदी में गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल
डोंगरगांव से इंदौर आ रही थी बस।
दसंगा गांव के पास बोराड नदी पर बने पुल से नीचे जा […]