इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू स्टेडियम में खेली जाएगी। सेंट्रल जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के मुख्य संयोजक विधायक महेंद्र हार्डिया, अध्यक्ष रमेश मूलचंदानी और सचिव पवन सिंघल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा दो चरणों में होगी। पहले चरण के मुकाबले 8 से 14 दिसंबर तक खेले जाएंगे जिसमें इंदौर व महू की 32 चुनिंदा टीमें भाग लेंगी। इस चरण की 4 शीर्ष टीमों को दूसरे चरण में देश 12 दिग्गज टीमों के साथ मुख्य स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा।
2 लाख की होगी इनामी राशि।
फुटबॉल स्पर्धा की आयोजन समिति से जुड़े जितेंद्र गर्ग और विजय सोनकर ने बताया कि स्पर्धा में 2 लाख की इनामी राशि खिलाड़ियों में वितरित होगी। विजेता टीम को गोल्ड कप के साथ 80 हजार व उपविजेता को 50 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
मैदान को बनाया खेलने योग्य।
स्पर्धा के आयोजन से जुड़े सुरेश ऐरन व संदीप जैन ने बताया कि नेहरू स्टेडियम का मैदान काफी खराब हालत में था लेकिन जमना सिलावट, शेख हमीद, नारायण खरबड़ीकर, किशोर मोहनिया व रमेश यादव के अथक प्रयासों से मैदान को समतल करने के साथ स्पर्धा के लायक बना दिया गया है। दर्शकों के लिए अस्थाई गैलरियों का निर्माण कर छायादार शेड भी लगाए गए हैं। स्पर्धा को मोयरा सरिया प्रायोजित कर रहा है
Related Posts
- December 5, 2021 वनमंत्री विजय शाह पहुंचे चिड़ियाघर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर तेंदुए की ही होने का किया दावा
इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन […]
- March 2, 2022 खजराना गणेश मंदिर परिसर में ही बनेगा संस्कृत विद्यालय
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा खजराना गणेश मंदिर की एमआर 10 पर मालवीय […]
- June 19, 2017 67 हजार कर्मचारी मोदी सरकार के रडार पर, खराब प्रदर्शन वाले नपेंगे नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत लगभग 67,000 कर्मचारियों के […]
- August 12, 2022 राष्ट्रध्वज लेकर अर्चना कार्यालय आनेवाले कांग्रेसियों का स्वागत करेगा संघ
इंदौर : डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति के सचिव राकेश यादव ने बयान जारी कर कहा है कि […]
- February 27, 2020 शंकर यादव के बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की अटकलें तेज..पार्टी नेताओं ने दिए गोलमोल जवाब इंदौर : उस्मान पटेल के बाद बीजेपी के एक और स्थानीय नेता के पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन […]
- September 8, 2020 दिवंगतों के लिए आंसुओं की दो बूंद श्राद्ध से कम नहीं- पं.पांडे इंदौर : तर्पण की प्रक्रिया मजबूरी से नहीं, मन की मजबूती से करना चाहिए। शास्त्रों में […]
- June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी निभाएगी सक्रिय भागीदारी, हेल्प डेस्क के जरिए टीका लगवाने में करेगी लोगों की मदद
इंदौर : सोमवार 21 जून को चलाए जाने वाले टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी संगठन भी सक्रिय […]