इंदौर : बीजेपी द्वारा सीएए के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत मण्डल व बूथ स्तर पर भी लोगों को जागरूक कर उनसे हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र क्र 5 के छत्रसाल मण्डल में प्रभारी प्रशांत लड्ढा की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।खजराना रोड पर वार्ड क्र 43 में शहर की मॉडल रोड के पास चलाए गए इस अभियान में पार्षद दिलीप शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रामबाबू यादव और वार्ड अध्यक्ष सुभाष शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देते हुए साफ किया कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का है। देश के नागरिकों से इसका कोई लेना – देना नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने भी हस्ताक्षर अभियान में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सीएए के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए।
आपको बता दें कि बीजेपी ने सीएए के समर्थन में शहर से 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया है।
Related Posts
October 24, 2023 डबल इंजन सरकार के विकास कार्य और गरीब कल्याण की योजनाएं होंगी चुनाव का आधार
भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ अवसर पर बोले बीजेपी प्रदेश […]
July 19, 2022 एएसजी आई हॉस्पिटल ने पूरे किए स्थापना के तीन वर्ष, हजारों मरीजों का किया सफल उपचार
इंदौर : एएसजी आई हॉस्पिटल की इंदौर में स्थापना को 3 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य […]
October 19, 2022 नकबजनी के तीन आरोपी पकड़ाए, लाखों का माल और दो मोटर साइकिल बरामद
इंदौर : नकबजनी के तीन आरोपियों को जूनी इन्दौर पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी चोरी की […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]
December 25, 2021 इंदौर पुलिस ने एक और ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद
इंदौर : ड्रग्स माफिया पर इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम […]
February 6, 2025 भक्तों को दर्शन देने रथ पर सवार होकर निकली मां ललिता परांबा
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे मंदिर के 29वें प्रकाशोत्सव में मां […]
July 11, 2023 प्रियाणी वाणी पंडित का नया वीडियो सॉन्ग यू ट्यूब पर रिलीज
इंदौर : इंदौर से मुंबई जाकर फिल्म संगीत जगत में जिन गायिकाओं ने शहर का नाम रोशन किया […]