इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मध्यप्रदेश की जनता को कोई बड़ी राहत नही दी गई है। यह आरोप लगाते हुए इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने केंद्रीय बजट को भेदभाव पूर्ण ओर देश एवं प्रदेश के लिए निराशा जनक करार दिया। नेताद्वय ने कहा केंद्र सरकार ने मध्यवर्गीय परिवारों के लिए जहाँ 5 लाख तक की आय पर छूट दी वही 5 लाख से 7.5 लाख पर 10%टैक्स का बोझ लाद दिया जबकि मध्यवर्गीय परिवारों को टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश के किसान जो ओला वृष्टी से पीड़ित हैं, उनके लिए भी राहत में कोई राशि नही दी गयी। बजट में कांग्रेस शासित प्रदेशो के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया है।
बजट में दी गई राहत नाकाफी।
कांग्रेस के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। क्योंकि युवाओं को कोई मदद नहीं की गई है,नही किसानों को मदद मिली है। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार ने आंकड़े घुमाकर कर पेश किए हैं। देश में बेरोजगारी इस बजट से बढ़ेगी। आम आदमी बजट से ठगा सा महसूस कर रहा है।
Related Posts
January 29, 2021 एबीवीपी के मध्य भारत प्रांत का 53 वा अधिवेशन 31 को इंदौर में होगा। नई कार्यकारिणी का होगा गठन
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 53 वा अधिवेशन इंदौर के […]
April 25, 2022 चंदू शिंदे व साथियों ने मनाया सचिन का जन्मदिन, केक काटकर की लम्बे व स्वस्थ्य जीवन की कामना
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर- ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने रविवार को अपनी […]
March 28, 2021 होलिका दहन के लिए वितरित किए जाने वाले कंडे भेजे गए मुक्तिधाम
इंदौर : होलिका दहन के लिए किष्किंधा धाम की गौशाला में गोपाष्टमी से बनाए जा रहे गोबर के […]
May 22, 2021 हाइवे पर ट्रक कटिंग कर लाखों का माल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना किशनगंज को हाईवे पर ट्रक कटिंग करने वाले कंजरो के गिरोह का पर्दाफाश […]
January 23, 2023 बाकलीवाल ही बने रहेंगे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी का नाम किया होल्ड
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित […]
August 10, 2021 नोटिस थमाने के बाद जागी आईटी कंपनी इंफोसिस, मप्र के युवाओं से बुलाए नौकरी के आवेदन
इंदौर : आईटी कंपनी इंफोसिस ने कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लीज शर्तों के उल्लंघन के मामले […]
November 24, 2024 700 जोड़ों का धर्म पिता बना एक अदना सा पुलिसकर्मी
शांतिकुंज से मिली प्रेरणा के बाद 13 सालों से असहाय और दिव्यांगों के करा रहा है सामूहिक […]