इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। उसे निजी अस्पताल से एमआरटीबी कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसे मिलाकर शहर में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 2 हो गई है। इसके पूर्व रानीपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मप्र में कोरोना से मरनेवालों की संख्या अब 4 हो गई है।
प्रभावित इलाकों को किया जा रहा सील।
कोरोना से हुई 2 मौतें और संक्रमितों की बढती तादाद से सकते में आए प्रशासन ने रानीपुरा, खजराना, नयापुरा, मूसाखेड़ी, आजाद नगर आदि इलाकों को सील कर घर- घर स्क्रीनिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। जो भी कोरोना संदिग्ध पाए जा रहे हैं, उन्हें क्वारनटाइन किया जा रहा है।इन इलाकों से ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बदसलूकी करने वालों पर करेंगे एफआईआर।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा रानीपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसतरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
फैलाव को रोकना प्राथमिकता।
कलेक्टर के मुताबिक कोरोना का फैलाव अन्य क्षेत्रों में न हो इसीलिए सख्ती बरती जा रही है। लोग इसमें सहयोग करें, घर में रहे, सुरक्षित रहें।
Related Posts
September 30, 2022 अक्टूबर माह में 17 दिन जिला व सत्र न्यायालय में रहेगा अवकाश
इंदौर : जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर में अक्टूबर माह में अवकाश की भरमार रहेगी। पूरे माह […]
April 30, 2021 मनकामेश्वर कांटाफोड़ मन्दिर को मिली 15 और ऑक्सीजन मशीनें, अब कोरोना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं कुल 40 मशीनें
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट और भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित […]
February 10, 2022 शिक्षण संस्थानों में धार्मिक पोशाख पहनने पर फैसला आने तक कर्नाटक हाईकोर्ट की रोक
बंगलुरु : हिजाब पहनने की मांग करने के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला आने तक […]
August 1, 2021 मेडिकल में आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले पर कप्तान सिंह सोलंकी ने खड़े किए सवाल
भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दो ट्वीट करके […]
December 15, 2023 दूरसंचार सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न
आयु के 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : […]
November 2, 2020 ट्रेन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करना पड़ सकता है महंगा
भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व […]
February 21, 2022 ऑनलाइन देखी जा सकती है आयुष्यमान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची
इंदौर : आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के नि:शुल्क […]