इंदौर : नगर निगम द्वारा अब तक इंदौर शहर के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के घरों में राशन सामग्री पहुंचाई गई है, वहीं शहरी क्षेत्र के गरीबों और जरूरत मन्द लोगों में 4:50 लाख भोजन के पैकेट बांटे हैं। शहर में गरीब परिवारों के लिए राशन सामग्री वितरण और भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था के प्रभारी निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब राशन सामग्री में आलू प्याज मिर्ची हल्दी तेल आदि नहीं दिया जा रहा है बल्कि अन्य सामग्री की मात्रा बढ़कर पैकेट में 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 2 किलो चावल ,1 किलो शक्कर और 1 किलो नमक दिया जा रहा है । श्री सोनी ने बताया कि यह पूरी सामग्री दानदाताओं से ही प्राप्त हो रही है। कई दानदाता सामग्री देने के बजाय जहां से हम सामग्री लेते हैं उन्हें सीधा पेमेंट कर देते हैं ।
सामाजिक संस्थाएं बनाकर दे रहीं हैं पैकेट।
सोनी ने बताया कि शहर की 10 सामाजिक संस्थाएं प्रतिदिन भोजन पैकेट बना कर दे रही हैं। नगर निगम सिर्फ इनका जरूरत मंद और गरीबों में वितरण कर रहा है। श्री सोनी ने बताया कि ऑनडोर राशन सामग्री व्यवस्था प्रारंभ होने के बाद जहां पहले मुफ्त सामग्री प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन 5 हजार कॉल आते थे, अब यह संख्या घटकर तीन साढ़े तीन हजार रह गई है।
Related Posts
July 27, 2020 गीता भवन में 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. […]
December 13, 2023 स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा
मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को […]
February 13, 2021 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपी आए गिरफ्त में
इंदौर : 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में तीन और आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
January 26, 2022 नोटों को दो गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 8 बदमाश पकड़े गए
इंदौर : नोटो को डबल करने का झांसा देकर लोगो से ठगी करने वाले अंतर अंतरराज्जीय गिरोह का […]
March 2, 2021 कनॉट पैलेस कॉलोनी में 24 साल पहले प्लॉट खरीदने वाले सदस्यों ने प्रशासन से लगाई भूखंड का कब्जा दिलाने की मांग
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा पुष्प विहार और अयोध्यापुरी कॉलोनी के वास्तविक हकदारों को […]
April 3, 2017 मप्र विधानसभा उपचुनाव में अब आंध्रप्रदेश के सीईओ करेंगे निगरानी भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले में अटेर में ईव्हीएम मशीन में गड़बड़ी सामने आने […]
April 28, 2021 नगर निगम द्वारा स्थापित कोविड जांच सेंटरों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, ऑनलाइन कराएं पंजीयन- निगमायुक्त
इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट हेतु […]