इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेल मंत्रालय ने भी यात्री गाड़ियों का परिचालन 3 मई तक निरस्त कर दिया है। हालांकि माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन यथावत जारी रहेगा।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया की रेल मंडल ने इस बारे में दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। केवल आवश्यक सामग्री लेकर माल/ पार्सल गाड़ियां पूर्व के अनुसार चलती रहेंगी। यात्री गाड़ियों का संचालन 3 मई तक पूरीतरह बन्द रहेगा।
जनसम्पर्क अधिकारी श्री जयंत ने बताया कि किसी भी तरह की टिकट बुकिंग आगामी आदेश तक नहीं होगी। जिन लोगों ने यात्रा के टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें पूरा रिफंड ऑनलाइन उनके खाते में मिल जाएगा। इसी के साथ काउंटर से जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करवाया है उन्हें यात्रा प्रारंभ होने के दिनांक से 3 माह के भीतर पूरा रिफण्ड प्राप्त हो जाएगा।
Related Posts
June 28, 2021 ट्रैक्टर पर सवार होकर सांसद के घर पहुंचे कांग्रेसी विधायक, कृषि कानूनों को लेकर जताया विरोध
इंदौर : केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में कतिपय किसान संगठन दिल्ली सीमा पर अड्डा जमाए […]
February 27, 2017 आदियोगी भगवान शिव की ११२ फीट ऊँची प्रतिमा कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में 'महाशिवरात्रि महोत्सव' पर आदियोगी भगवान शिव की ११२ फीट […]
September 22, 2020 बड़े अस्पतालों को दें ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति इंदौर : बीजेपी नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने केंद्र सरकार से […]
March 26, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने मारी पलटी, अब बोले प्रशासन के साथ हैं, बैठक में बुलाना था बड़ा मुद्दा…!
इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ […]
September 20, 2022 स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक
इंदौर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों […]
June 30, 2023 बिखरती परिवार व्यवस्था पर विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में जताई गई चिंता
बजरंग दल द्वारा देश व्यापी शौर्य जागरण यात्रा व संतों के व्यापक प्रवास की बनी […]
April 22, 2025 राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर की गई है चिंटू चौकसे के खिलाफ कार्रवाई : पटवारी
मारपीट मामले में सेंट्रल जेल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र प्रभारी […]