इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेल मंत्रालय ने भी यात्री गाड़ियों का परिचालन 3 मई तक निरस्त कर दिया है। हालांकि माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन यथावत जारी रहेगा।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया की रेल मंडल ने इस बारे में दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। केवल आवश्यक सामग्री लेकर माल/ पार्सल गाड़ियां पूर्व के अनुसार चलती रहेंगी। यात्री गाड़ियों का संचालन 3 मई तक पूरीतरह बन्द रहेगा।
जनसम्पर्क अधिकारी श्री जयंत ने बताया कि किसी भी तरह की टिकट बुकिंग आगामी आदेश तक नहीं होगी। जिन लोगों ने यात्रा के टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें पूरा रिफंड ऑनलाइन उनके खाते में मिल जाएगा। इसी के साथ काउंटर से जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करवाया है उन्हें यात्रा प्रारंभ होने के दिनांक से 3 माह के भीतर पूरा रिफण्ड प्राप्त हो जाएगा।
Related Posts
May 30, 2022 तीन दिवसीय सोया महाकुंभ का केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
इंदौर : आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, […]
November 22, 2022 नवागत कलेक्टर ने जनसुनवाई में आई समस्याओं का हाथों – हाथ किया निराकरण
कलेक्टर इलैया राजा टी की उपस्थिति में संपन्न हुई पहली जनसुनवाई।
इंदौर : नवागत […]
July 26, 2024 लव- कुश चौराहे पर निर्माणाधीन मल्टीलेयर फ्लाईओवर का आईडीए सीईओ ने किया निरीक्षण
निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर दिया जोर।
इंदौर : लवकुश चौराहे पर मल्टीलेयर […]
December 11, 2021 सैन्य सम्मान के साथ किया गया सीडीएस जनरल रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में अपनी जिंदगी गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस […]
March 18, 2017 नई दिल्ली में भाजपा के लिए सितारे वोट मांगेंगे नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के दौरान अगर गली-मोहल्ले में आपको शिखर धवन, […]
July 19, 2024 अखंड धाम आश्रम में 19 जुलाई से मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
इंदौर : बिजासन रोड स्थित प्राचीन अविनाशी आश्रम अखंड धाम पर तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा […]
June 20, 2022 बालाघाट में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, लाखों के इनामी तीन नक्सली ढेर
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की एनकाउंटर की पुष्टि।
बालाघाट : जिले में लांजी क्षेत्र […]