इंदौर : शहर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर मनीष सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है एवं इन्हें 25 हजार प्रतिमाह के मानदेय पर नियुक्त किया गया है।
आकस्मिक होंगी सेवाएं।
आयुष डॉक्टरों की सेवाएं पूर्ण रूप से अस्थाई होंगी एवं आकस्मिक सेवाओं के रूप में ली जाएंगी। अतः इन सेवाओं को नियमित अथवा संविदा सेवा में मान्य नहीं किया जाएगा। ये सेवाएं एक निश्चित अवधि, 30 जून 2020 अथवा आगामी आदेश तक के लिए ली जाएंगी जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया अथवा हटाया जा सकेगा। निर्धारित अवधि के पश्चात आदेश स्वतः समाप्त माना जाएगा।
16 आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 9 आयुष डॉक्टरों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया था जिनमें डॉक्टर भूमिका कामठे, डॉक्टर स्वीटी रस्तोगी, डॉक्टर प्रेमसिंह, डॉ गौतम नागराज, डॉ निखिल कुमार बागड़े, डॉ शैवाल सिकदार, डॉ. खालिदा कुरैशी, डॉ. प्रियंका कौरव एवं डॉ. पूजा मौर्य शामिल थे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने 7 और आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नवीन नियुक्तियों में डॉ. रीना पाटीदार, डॉ. शिव प्रताप सिंह यादव, डॉ. तारिक हुसैन, डॉ. दिनेश पाटनकर, डॉ. धर्मेंद्र सोलंकी, डॉ. अरुणा पुरबिया एवं डॉ. मनोहर वेद शामिल हैं।
Related Posts
October 27, 2021 इंदौर- पटना स्पेशल एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से चलेंगी
इंदौर : इंदौर से पटना के बीच चलने वाली इंदौर- पटना- इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अब […]
September 15, 2022 यंग थिंकर्स की संगोष्ठी 27 – 28 अक्टूबर को, देश – विदेश के युवा करेंगे शिरकत
इंदौर : युवाओं में बौद्धिक विचार - विमर्श को बढ़ावा देने के लिए गठित संस्था यंग थिंकर्स […]
December 1, 2019 इंदौर में ध्वस्त हो गई है कानून- व्यवस्था- कैलाशजी इंदौर : शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध और बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय […]
October 31, 2020 सूर्यकुमार, बुमराह ने मुंबई को प्ले ऑफ में दिलाई जगह
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
विराट की टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अपेक्षाओं के […]
April 22, 2024 विश्व पृथ्वी दिवस पर वेद मंत्रों का किया गया पाठ, कुदरत के संरक्षण का लिया गया संकल्प
घर घर में की गई पूजा और हवन ।
इंदौर : संस्था "आनन्द गोष्ठी" के संरक्षक गोविन्द मालू […]
June 4, 2023 महाकाल लोक में हुए नुकसान के लिए पूर्व की कमलनाथ सरकार जिम्मेदार : बीजेपी
सप्तऋषि की धराशाई हुई मूर्तियों का ठेका और भुगतान कमलनाथ सरकार ने किया।
उज्जैन : […]
April 30, 2024 जीवन में दु:ख और तकलीफों का वायरस न आए इसके लिए प्रभु की शरण जाना चाहिए
मंत्री और विधायकों ने किया व्यास पीठ का पूजन।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे कथा […]