भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 26 अप्रैल से प्रदेश के कोरोना संक्रमित इलाकों को छोड़कर सभी गांवों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए हैं।हालांकि हॉटस्पॉट बने इलाकों और यदि कोई गांव कंटेनमेंट एरिया में है तो वहां दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।
शहरी क्षेत्रों में मोहल्लों की दुकानें खुलेंगी।
श्री चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकती हैं। शहरों में मुख्य बाजार, मॉल, सिनेमाघर, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून आदि को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
इंदौर, भोपाल सहित 6 जिलों में बरकरार रहेगा प्रतिबन्ध।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, खरगोन जिले और संक्रमित क्षेत्रो में कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।
जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा फैसला।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप अपने जिले की परिस्थितियों को देखते हुए दुकानों को खोलने या ना खोलने का फैसला कर सकते हैं।
Related Posts
June 14, 2017 भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सत्याग्रह । सारे दिग्गज एक साथ।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री […]
January 11, 2023 खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव और मेले का शुभारंभ
कलेक्टर इलैयाराजा एवं मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल द्वारा सवा लाख लड्डुओं के प्रसाद वितरण […]
April 25, 2022 ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
भोपाल : प्रदेश में गहराते जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चिंतित हैं। रविवार […]
August 30, 2023 मप्र साहित्य अकादमी के दोबारा अध्यक्ष बनें डॉ. विकास दवे
स्टेट प्रेस क्लब ने पुनः मनोनयन पर डॉ. दवे का किया स्वागत।
इंदौर : राज्य शासन ने […]
March 18, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड।
कर की राशि बकाया होने पर […]
July 27, 2021 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए पीआरओ मीणा ने संभाला पदभार
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने मंगलवार को […]
May 8, 2022 अग्निकांड के आरोपी को महिला ने जड़ा जोरदार तमाचा
इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग कॉलोनी में हुए अग्निकांड के आरोपी संजय […]