इंदौर : कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में पुलिसकर्मी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। दिन – रात ड्यूटी दे रहे ये कोरोना वारियर्स, कई दिनों तक घर नहीं जा पा रहे हैं। यहां तक खुशियों के पल भी वे अपने परिवार के साथ नहीं बांट पा रहे हैं।छोटी ग्वालटोली थाने में पदस्थ एक आरक्षक जितेंद्र बसवाल का गुरुवार को जन्मदिन था पर उसकी खुशी बांटने वाला कोई नहीं था। वह मधुमिलन चौराहे पर आम दिनों की तरह ड्यूटी दे रहा था।
थाना प्रभारी ने चौराहे पर मनाया आरक्षक का जन्मदिन।
जब यह बात छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी डीवीएस नागर को पता चली तो वे मधुमिलन चौराहा पहुंचे। उन्होंने घर का बना सूजी का केक बुलवाया। ड्यूटी दे रहे थाने के तमाम अधिकारी- कर्मचारियों को मौके पर एकत्रित किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आरक्षक जितेंद्र से केक कटवाकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। तमाम साथी पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने भी गाना गाकर और तालियां बजाकर आरक्षक जितेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल, सुखी, समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। थाना प्रभारी श्री नागर और साथी पुलिसकर्मियों का ये स्नेहभरा तोहफा पाकर आरक्षक जितेंद्र बेहद खुश नजर आए।उन्होंने जन्मदिन की खुशियां बांटने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।
Related Posts
August 28, 2023 मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने वितरित किए रुद्राक्ष
इन्दौर : श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर इन्दौर प्रेस क्लब व मातृभाषा उन्नयन संस्थान के […]
December 21, 2020 कोरोना संक्रमण में मामूली गिरावट, 8 फीसदी से कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में धीमीं गति से ही सही पर कमीं आने लगी है। रविवार को […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]
April 6, 2022 इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री का सुना लाइव सम्बोधन
इंदौर : भाजपा इंदौर ग्रामीण ने पार्टी का स्थापना दिवस, मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी […]
February 2, 2022 रेरा में पंजीकृत ब्रोकरों के जरिए ही बिल्डर, कॉलोनाइजर कर सकेंगे बुकिंग, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के रियल एस्टेट कारोबार को सुव्यवस्थित करने के लिए […]
September 23, 2020 सैमसन की आंधी में धोनी का फ्लॉप शो.. 🎾 नरेंद्र भाले 🎾
वाकई बल्ला भी बोलता है। कल जो भी कुछ हुआ वह परीकथा से कम नहीं था। […]
August 2, 2020 4 अगस्त को संस्कार भारती के ऑनलाइन मंच का होगा शुभारम्भ इंदौर : रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण भूमिपूजन के उपलक्ष्य में 4 व 5 अगस्त को राष्ट्रीय […]