इंदौर : नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं 400 से अधिक अन्य विभागों के कर्मचारी ऐसे हैं जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है। यह कर्मचारी लॉक डाउन लगने के कारण बैंक से वेतन नहीं निकाल पा रहे हैं। जिससे इन सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को आर्थिक संकट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की जानकारी में यह बात लाई गई तो उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
चलित कियोस्क के जरिये की वेतन भुगतान की व्यवस्था।
बैंक अधिकारियों से चर्चा के बाद निगम आयुक्त श्रीमती पाल ने 19 जोनल कार्यालयों पर चलित कियोस्क के माध्यम से वेतन के नकद आहरण की व्यवस्था की।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथों को सेनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखा गया।
इस व्यवस्था से ऐसे सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं होने से वह विगत 2 माह से वेतन नहीं निकाल पा रहे थे उन्हें सहूलियत मिल गई है।
निगम आयुक्त सुश्री पाल द्वारा सफाई मित्र एवं कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी व कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नकद भुगतान की व्यवस्था करने पर कर्मचारी संगठन तथा सफाई कर्मचारी यूनियनों ने आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया है।
Related Posts
- July 6, 2023 श्री वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आस्था व उल्लास के साथ मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
हजारों भक्तो ने किया गुरुदेव का चरण पूजन।
स्वामी महाराज ने वीडियो कॉल पर भी आशीर्वाद […]
- December 23, 2023 गीता जयंती पर विहिप, बजरंग दल ने निकाले शौर्य संचलन
अनुशासन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कदमतालएक समय कई स्थानों से निकले शौर्य […]
- April 5, 2022 झुग्गी में लगी आग में झुलसकर दो मासूम बहनों की मौत
इंदौर : चोइथराम मंडी के पास स प्रकाश नगर स्थित झुग्गी में सोमवार देर रात लगी आग में 2 […]
- December 29, 2022 सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखेंगे – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया।
सांवेर […]
- October 31, 2020 विजयवर्गीय ने माना, भाषा का गिरा है स्तर, नेताओं के लिए भी होनी चाहिए नियमावली
इंदौर : 28 सीटों होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों ही दलों के नेताओं […]
- November 8, 2021 उद्योगपति डॉ. नेमनाथ जैन पद्म पुरस्कार से सम्मानित
इंदौर : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा प्रेस्टीज औद्योगिक एवं शिक्षण समूह के […]
- September 29, 2022 क्राइम ब्रांच की सायबर सेल ने तीन शिकायतों में वापस कराए एक लाख 75 हजार रुपए
इंदौर : साइबर हेल्पलाइन की 03 शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर ने त्वरित कार्रवाई कर […]