इंदौर : गुरुवार को कोरोना संक्रमित मामलों में बीते 4 – 5 दिनों की तुलना में कमीं देखी गई। 7 से 9 फीसदी तक मिल रहे पॉजिटिव मरीजों का औसत गुरुवार को 6 फीसदी रहा।
61 नए मरीज मिले..
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए 14 मई के मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 1754 सैम्पल्स जांच हेतु भेजे गए थे। इनमें से 1053 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। निगेटिव सैम्पलों की संख्या 992 रही जबकि 61 पॉजिटिव पाए गए। आज दिनांक तक कुल 19590 सैम्पल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 2299 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 और कोरोना पीड़ितों की मौत, 98 हुई मृतकों की तादाद।
गुरुवार को 2 और कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक इंदौर में 98 मरीज कोरोना की बलि चढ़ चुके हैं।
52 और मरीज ठीक होकर घर लौटे।
कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी कम नहीं है।गुरूवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 52 मरीज कोरोना पर विजय पाकर घर लौट गए। इन्हें मिलाकर कुल 1098 मरीज आज दिनांक तक डिस्चार्ज होकर घर वापसी कर चुके हैं। 1103 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
Related Posts
September 9, 2021 आगामी पर्वों के दौरान झांकियां निकालने की नहीं होगी अनुमति, डीजे पर भी रहेगा प्रतिबन्ध
इंदौर : शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आगामी सभी पर्व कोविड-19 प्रोटाकॉल तथा राज्य […]
August 8, 2021 बाणगंगा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के गार्ड की चाकू मारकर हत्या
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बाणगंगा […]
October 21, 2021 शक्ति पम्प्स ने 2021 की दूसरी तिमाही में अर्जित किया 7.29 करोड़ का शुद्ध लाभ
इंदौर : शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड ने बिक्री में लगातार वृद्धि के साथ सितंबर 2021 को […]
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
January 11, 2023 अमेरिकी कोंसुल जनरल माइक हेंकी भी इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेंगे
इंदौर : आज (बुधवार,11जनवरी) से स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रही […]
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]
January 9, 2019 किसान संसद में खेती- किसानी से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा। इंदौर: भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड के बैनर तले 'किसान संसद' का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा […]