इंदौर : इस बार भी देश का कोई भी शहर सेवन स्टार रेटिंग नहीं हासिल कर सका। मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा रेटिंग जारी की गई जिसमें 7 स्टार रेटिंग किसी को नहीं मिली। देश के 6 शहरों को फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। इनमें इंदौर के साथ अंबिकापुर, मैसूर,सूरत, राजकोट और नवी मुंबई शामिल हैं। स्टार रेटिंग में मप्र के 10 शहरों को 3 स्टार और 7 शहरों को 1स्टार रेटिंग मिली है। ये शहर निम्नलिखित हैं।
—————————-
*थ्री स्टार*
—————————–
भोपाल – 3 ★
बुरहानपुर – 3★
छिंदवाड़ा -3 ★
कांठाफोड़ -3★
कटनी – 3★
खरगोन – 3 ★
ओंकारेश्वर – 3 ★
पीथमपुर -3 ★
सिंगरौली – 3 ★
उज्जैन – 3 ★
—————————–
*सिंगल स्टार*
—————————-
बदनावर -1 ★
ग्वालियर -1 ★
हातोद – 1 ★
खंडवा -1 ★
महेश्वर – 1 ★
सरदारपुर 1 -★
शाहगंज 1 – ★
आपको बता दें कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत 7 स्टार रेटिंग पाने के लिए इस बार जोरदार तैयारी की थी। कई नए प्रयोग भी इसे लेकर किये गए थे। पूरी उम्मीद जताई जा रही थी कि इंदौर को 7 स्टार रेटिंग अवश्य मिलेगी पर ऐसा नहीं हुआ। जिसतरह 5 अन्य शहर 5 स्टार रेटिंग के साथ इंदौर की बराबरी में खड़े हैं, उससे लग रहा है कि स्वच्छता में नम्बर 1 का खिताब पाने के लिए ईस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी।
Related Posts
November 23, 2021 सतर्क अभियान के जरिए ट्रैफिक सुधार की पहल, एनजीओ की ली जा रही मदद
इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक में सुधार के लिए इंदौर पुलिस अब दिल्ली के एक एनजीओ की मदद […]
January 24, 2021 कालिंदी कुंज के बच्चों ने कॉलोनी की दीवारों पर की खूबसूरत चित्रकारी
इंदौर : स्वच्छ सुन्दर इन्दौर में चार चाँद लगाती एक अनुकरणीय मिसाल कालिन्दी कुँज की […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]
May 12, 2020 गरीबी क्या होती है, देखना हो तो बायपास पर जाइए… (प्रमोद दीक्षित)
इंदौर : गरीबी क्या होती है और गरीब होने का क्या मतलब होता है अगर यह […]
June 22, 2021 बीएसएफ परिसर में मनाया गया योग दिवस, मंत्री सिलावट ने जवानों के साथ किया योगाभ्यास
इंदौर : जिले में उत्साह और उमंग के साथ सातवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर […]
November 27, 2022 जहां विश्वास होता है, वहीं भक्ति का निवास होता है
देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा देती है शिव भक्ति का संदेश - पंडित मिश्रा।
इंदौर : शिव […]
February 24, 2024 अमृत भारत योजना के तहत इंदौर व उज्जैन सहित देश के 554 स्टेशनों का किया जाएगा पुनर्विकास
प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल करेंगे रेलवे की 41हजार करोड़ की परियोजनाओं का […]