पाकिस्तान के लाहौर में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में लाहौर ट्रैफिक पुलिस के डीआईजी और पंजाब पुलिस के एसएसपी भी शामिल हैं. इस ब्लास्ट में करीब 58 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस धमाके की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान गुट जमात-उल-अहरार ने ली है.
जानकारी के मुताबिक, लाहौर के पंजाब पूर्वांचल एसेंबली के पास एक समूह द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. उसी समय बहुत तेज धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के परखच्चे उड़ गए. इस धमाके में डीआईजी अहमद मोबीन और एसएसपी गोंडाल सहित करीब 10 लोगों की मौत हो गई. करीब पांच दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, लाहौर के मॉल रोड पर दवा निर्माताओं और दुकानदारों का समूह पंजाब सरकार के नए ड्रग बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था. उसी समय पुलिस के आलाधिकारी प्रदर्शनकारियों को भगाकर ट्रैफिक ठीक कर रहे थे. तभी एक आत्मघाती बाइक सवार आया और उसके ट्रीगर दबाते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ.
इस धमाके की आवाज 10 किमी तक सुनी गई. इसकी सूचना मिलते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया. बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए. एंबुलेंस के जरिए घायलों को मायो अस्पताल और गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताते चलें कि लाहौर में आतंकी हमले के मद्देनजर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था.
Related Posts
August 29, 2021 बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि का दावा, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करनेवाली बीजेपी एकमात्र पार्टी
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन इंदौर प्रवास के दौरान […]
October 25, 2016 सेंसेक्स 87 अंक लुढ़का, आइडिया का शेयर 2.08 फीसदी टूटा सेंसेक्स 87.66 अंक गिरकर 28,091.42 के स्तर पर और निफ्टी 15.30 अंकों की कमजोरी के साथ […]
April 27, 2022 कराची में बलूच महिला के आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों की मौत
नई दिल्ली : कराची यूनिवर्सिटी के भीतर एक बलूच महिला ने खुद को उड़ा लिया। सामने आए […]
June 2, 2023 आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया 350 वा शिवराज्याभिषेक
इंदौर : शिवराज्याभिषेक के 350 वे वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन, समाजसेवी […]
March 29, 2023 श्री रामनवमी पर अभय प्रशाल में प्रवाहित होगी राम भक्ति की अविरल धारा
ख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे भजनों की प्रस्तुति।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल […]
February 18, 2022 पीसीसी का चुनाव कर्यक्रम घोषित, 20 अगस्त से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष..?
भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के चुनाव […]
April 26, 2020 कोरोना महामारी से निपटने के लिए 16 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति इंदौर : शहर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर मनीष सिंह […]