इंदौर : लगभग 2 माह से ज्यादा समय से दानदाताओं के सहयोग और अपने संसाधनों से नगर निगम, शहर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री व भोजन पैकेट का वितरण कर रहा है । सोमवार से नगर निगम इस व्यवस्था को जारी रखेगा या बंद कर देगा इस बात को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है । इस व्यवस्था के प्रभारी निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आयुक्त द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार आगे व्यवस्था की जाएगी।
उधर इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार से सिर्फ कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में ही निशुल्क भोजन पैकेट और राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में भोजन पैकेट और राशन सामग्री का वितरण बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम ने आज तक इस व्यवस्था पर लगभग 20 करोड रुपए खर्च कर दिए हैं । अब नगर निगम को भी यह खर्च काफी भारी पड़ रहा है। वही दानदाताओं ने भी अब हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में इस व्यवस्था का ज्यादा दिन चल पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है।
Related Posts
- January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
- March 1, 2022 अपने बच्चों से मातृभाषा में ही करें बात, परिसंवाद में बोले वक्ता
इंदौर : दक्षिण- मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के […]
- March 9, 2024 कभी गूगल में काम करना चाहती थी, आज चार कॉलेजों के संचालन में निभा रहीं अहम भूमिका
🔹अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष🔹
सफल उद्यमी और अकादमिक क्षेत्र की जानी - मानी […]
- August 7, 2023 श्रावण सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
3 से 06 बजे तक भस्मार्ती के दौरान 63 हज़ार 3 सौ 71 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
उज्जैन : […]
- October 21, 2021 बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए […]
- March 28, 2020 नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश इंदौर : नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर […]
- May 16, 2021 29 मई तक बढाया गया जनता कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुली रह सकेंगी खेरची किराना दुकानें
इंदौर : जनता कर्फ्यू का दायरा एक बार फिर बढा दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश […]