इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार और भविष्य में मांग बढ़ने के चलते नेटवर्क बढ़ा रही है। इस पर 8 करोड़ रूपए व्यय होंगे, करीब 150 गांवों के लोगों को इससे फायदा होगा।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं इंदौर संभाग प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने इसके प्रस्ताव दिए थे। बिजली कंपनी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना में इन कार्यों की मंजूरी देकर तत्काल कार्यारंभ भी कराए है। श्री नरवाल ने बताया कि 37 किमी लंबी 11 केवी की लाइन डाली जाएगी। 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 39 किमी एलटी लाइन डाली जाएगी, साथ ही 20 किमी 33 केवी की लाइन बदली जाएगी। बुरानाखेड़ी एवं बरदरी में दो नए उपकेंद्र भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए जिला प्रशासन इंदौर ने जमीन उपलब्ध करा दी है। विद्युत नेटवर्क में बढ़ोतरी संबंधी इन सभी कार्यों से उद्योगों, किसानों, दुकानदारों, घरेलू उपभोक्ता सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डीएन शर्मा ने बताया कि कुछ साइट पर तत्काल कार्य प्रारम्भ करा दिया गया हैं ताकि ग्रामीणों को योजना का जल्द से जल्द फायदा मिले।
Related Posts
June 4, 2021 किन्नरों का भी किया गया टीकाकरण, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे किन्नर
इंदौर : समाज के उपेक्षित धड़े किन्नरों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग […]
April 8, 2020 40 हजार घरों तक पहुंचाया राशन- निगमायुक्त इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह ने दावा किया है कि विगत तीन दिनों में 40 हजार से भी अधिक […]
January 23, 2022 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली व रोड शो पर 31 जनवरी तक पाबन्दी
नई दिल्ली : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव […]
February 23, 2023 कैंपस प्लेसमेंट को बढ़ावा देने हेतु प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने टीसीएस के साथ किया करार
इंदौर : शैक्षणिक सहयोग और कैंपस प्लेसमेंट के अवसर को बढ़ावा देने के उदेश्य से प्रेस्टीज […]
November 10, 2022 एमवायएच परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए होगा धर्मशाला का निर्माण
संभागायुक्त ने किया प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण।
मरीजों के परिजनों के लिए […]
March 24, 2022 नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड से शुरू हुआ बसों का संचालन।
इंदौर : रँगपंचमी के पहले नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का सीएम शिवराज ने वर्चुअली लोकार्पण […]
November 18, 2022 दो से आठ दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
शंकराचार्य सहित 50 से अधिक संत आएंगे।
जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज, राम जन्मभूमि […]