इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार और भविष्य में मांग बढ़ने के चलते नेटवर्क बढ़ा रही है। इस पर 8 करोड़ रूपए व्यय होंगे, करीब 150 गांवों के लोगों को इससे फायदा होगा।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं इंदौर संभाग प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने इसके प्रस्ताव दिए थे। बिजली कंपनी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना में इन कार्यों की मंजूरी देकर तत्काल कार्यारंभ भी कराए है। श्री नरवाल ने बताया कि 37 किमी लंबी 11 केवी की लाइन डाली जाएगी। 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 39 किमी एलटी लाइन डाली जाएगी, साथ ही 20 किमी 33 केवी की लाइन बदली जाएगी। बुरानाखेड़ी एवं बरदरी में दो नए उपकेंद्र भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए जिला प्रशासन इंदौर ने जमीन उपलब्ध करा दी है। विद्युत नेटवर्क में बढ़ोतरी संबंधी इन सभी कार्यों से उद्योगों, किसानों, दुकानदारों, घरेलू उपभोक्ता सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डीएन शर्मा ने बताया कि कुछ साइट पर तत्काल कार्य प्रारम्भ करा दिया गया हैं ताकि ग्रामीणों को योजना का जल्द से जल्द फायदा मिले।
Related Posts
May 22, 2020 थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, दो और मरीजों की थम गई सांसें..! इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर में भले ही कमीं आई हो पर ये […]
July 2, 2023 पहली बार एक साथ मनाया गया सीए और डॉक्टर्स डे
नगर पालिक निगम इंदौर ने की कार्यक्रम की मेजबानी।
ध्वजारोहण, रक्त दान और हेल्थ चेकअप […]
December 20, 2018 लोकसभा चुनाव में राफेल होगा सबसे बड़ा मुद्दा- पृथ्वीराज इंदौर: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में […]
March 29, 2020 कोरोना की रोकथाम के लिए सोमवार से टोटल लॉकडाउन..! इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का मानना है कि टोटल लॉक डाउन ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को […]
June 15, 2025 ICC ने बाउंड्री पर कैच पकड़ने के नियमों में किया बदलाव
गेंद को एक बार ही हवा में उछाल सकेंगे फील्डर
मुंबई : पहले फील्डर बाउंड्री लाइन पर […]
May 19, 2024 जुआ खेलते पकड़े गए 09 आरोपी, डेढ़ लाख रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री बरामद
इंदौर : जुआ खेलते 09 आरोपी, क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना लसुड़िया की संयुक्त कार्रवाई में […]
February 26, 2023 सरकार की असंवेदनशीलता के कारण हुई प्राचार्या की मौत
प्राचार्य हत्याकांड की जिम्मेदारी ले सरकार।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला ने फार्मेसी […]