इंदौर : बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उमेश शर्मा के मुताबिक जनहितेषी नेता सुदर्शन गुप्ता के विरोध में जो लोग खड़े हैं उनसे इतनी सी बात कहनी है कि जब प्रदेश जल रहा था, जब आग पर काबू पाया जा सकता था,विस्फोट होने से रोका जा सकता था, जब आप की सरकार थी तब तो आप, बंगलों से बाहर नहीं निकले।
कोरोना वारियर्स पर हमला करनेवालों के बारे में मौन क्यों रही कांग्रेस।
श्री शर्मा ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि जब कोरोना महामारी से दो-चार हो रहे हमारे डॉक्टर,पुलिस के जवान,सफाईकर्मी एवं अन्य कोरोना फाइटर पर एक विशेष क्षेत्र में पथराव किया गया, उनपर थूका गया तब आप लोगों के मुँह पर ताले क्यों लगे थे। क्या इसलिए कि वह आपका वोट बैंक है।
उपद्रवी तत्वों की साजिश से मची भगदड़।
बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के अनुसार सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री तोमर के जन्मदिन पर जनसेवा का जो कार्यक्रम आयोजित किया था वह जनता की भलाई के लिए किया गया था परंतु कुछ उपद्रवी लोगों के सुनियोजित षड्यंत्र के कारण भगदड़ मचने से कार्यक्रम बिगड़ गया। उसमें सुदर्शन गुप्ता की कोई गलती नहीं है।
उमेश शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के हो वह दूसरों पर पत्थर नहीं उछाले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
Related Posts
May 31, 2023 अब देव दुर्लभ नहीं दुर्भाग्यपूर्ण हो गया है, बीजेपी कार्यकर्ता होना..!
उमेश शर्मा के जन्मदिन के बहाने।
🔸अरविंद तिवारी🔸
मंगलवार, 30 मई को स्व. उमेश शर्मा […]
August 12, 2022 गुजरी के कोठिडा में कारम नदी पर निर्मित बांध में रिसाव, 11 गांव कराए खाली
एबी रोड पर भी इंदौर से धामनोद के बीच वाहनों का आवागमन रोका गया।
इंदौर : धार - धामनोद […]
February 11, 2022 स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के अखंड वेदांत कुटीर आश्रम का शुभारंभ
इंदौर : वृंदावन के अखंडानंद आश्रम से जुड़े, महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के नए […]
January 5, 2025 लगातार आठवी बार स्वच्छता में नंबर 01 आने के लक्ष्य के साथ निकाला गया स्वच्छता पैदल मार्च
निगम आयुक्त भी स्वच्छता पैदल मार्च में सफाई मित्रों के साथ हुए शामिल।
राजमोहल्ला से […]
July 16, 2023 हरियाली महोत्सव में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण करेगा आईडीए
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार दिनांक 17 जुलाई को हरियाली महोत्सव के तहत योजना […]
July 13, 2023 समाजवादी नेता पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन
इंदौर : पूर्व सांसद कल्याण जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। […]
November 4, 2023 जब कढ़ाव में पूरियां तलते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय..!
बलाई समाज के सम्मेलन में सपत्नीक शामिल हुए।
इंदौर : 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा […]