भोपाल : राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के लिए तय की गई गाइड लाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। अब कंटेनमेंट एरिया नए सिरे से परिभाषित होगा। इसके अंतर्गत जिस घर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलेगा, उस घर के दाएं और बाएं मकान को मिलाकर कुल 3 घरों को ही कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि अब 21 दिन तक किसी एरिया को कंटेनमेंट रखने के बजाय सिर्फ 5 दिन तक ही कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जाएगा। अगर 5 दिन में संबंधित कोरोना मरीज के मकान के आसपास कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला तो उस इलाके को कंटेनमेंट फ्री कर दिया जाएगा।
सर्वे के लिए तीन लाख लोगों को किया प्रशिक्षित।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले 21 दिन का कंटेनमेंट रखने पर 30,000 लोग प्रभावित होते थे। अब इसे नए तरीके से परिभाषित करने पर सहमति बनी है। मंत्री डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना केसे आ रहे हैं वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य वर्करों के माध्यम से सर्वे का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3 लाख लोगों को सर्वे के लिए ट्रेंड किया जा चुका है। मिश्रा ने कहा कि इन वालंटियर के माध्यम से सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले में भी सर्वे कराए जाएंगे।
Related Posts
February 23, 2025 इंग्लैंड की गेरार्ड टाऊन काउंसिल की महापौर ने इंदौर की स्वच्छता को सराहा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर में स्वच्छता को लेकर किए गए नवाचारों की दी […]
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]
July 11, 2021 काफिला रुकवाकर सब्जी विक्रेता, ऑटो चालकों से मिले सीएम शिवराज, पूछी कुशलक्षेम
इंदौर : एयरपोर्ट लौटते समय सीएम शिवराज ने कलेक्टर कार्यालय के निकट अपना क़ाफ़िला […]
May 12, 2022 धार भोजशाला का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार सहित आठ को भेजा गया नोटिस
इंदौर : लंबे समय से चला आ रहा मप्र के धार जिले में स्थित भोजशाला का विवाद भी कोर्ट के […]
June 9, 2025 कोविड – 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा
कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के बतौर व्यापक प्रबंध।
नागरिकों से सावधानी […]
July 18, 2021 मुम्बई में भारी बारिश ने ढाया कहर, हादसों में 20 से अधिक लोगों की मौत
मुंबई : मिनी मुम्बई कहलाने वाला इंदौर बारिश के लिए तरस रहा है पर मायानगरी मुम्बई में […]
March 27, 2024 पीआईईएमआर के ऊर्जोत्सव -2k24 में 01 अप्रैल से होगा टेक्नो फेस्ट
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र करेंगे तकनीकि कौशल का प्रदर्शन।
सांस्कृतिक […]