उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया की श्रावण माह में महाकाल मंदिर से निकलने वाली शाही सवारी परंपरागत मार्ग से नहीं निकलेगी । सवारी के लिए नया मार्ग निर्धारित किया गया ।
सवारी में भजन मंडलियां नहीं होंगी शामिल।
बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाकाल की सवारी में आम श्रद्धालुओं के साथ भजन मंडलियां भी शामिल नहीं हो पाएंगी। श्रद्धालु टीवी और ऑनलाइन महाकाल की सवारी देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।
प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन।
श्रावण माह के दौरान महाकाल मंदिर में सुबह 5,30 से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।
नागपंचमी पर भी ऑनलाइन होंगे दर्शन।
श्रावण माह में नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्राद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन का इंतजाम किया गया है। यह मंदिर वर्ष में एक बार खुलता है जिसमें हर वर्ष देश भर से दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनलाभ लेने आते हैं। इस वर्ष श्रावण महोत्सव भी नहीं मनाया जाएगा ।
Related Posts
December 18, 2023 दावेदारों के भीतरघात से बिगड़ा जीत का समीकरण
आजीवन करता रहूंगा कांग्रेस पार्टी की सेवा।
आभार व समीक्षा बैठक में बोले कांग्रेस […]
June 23, 2021 स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बुधवार 23 जून को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजयनगर चौराहा स्थित डॉ […]
January 30, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार,डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी, […]
January 6, 2023 ट्रैफिक मित्र रोबोट का महापौर भार्गव ने किया लोकार्पण
बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु मात्र 2 दिन में योजना को किया क्रियान्वित।
ब्रिलियंट […]
December 12, 2022 इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच
गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग।
भोपाल : अखिल भारतीय […]
August 31, 2019 आरके स्टूडियो की गणेशोत्सव परंपरा हुई बन्द..! मुम्बई : राजकपूर द्वारा 70 साल पहले शुरू की गई गणेशोत्सव मनाने की परंपरा आरके स्टूडियो […]
October 18, 2019 शिवराज सरकार में सिर्फ एमओयू साइन हुए, धरातल पर कुछ नहीं हुआ- नकुल नाथ इंदौर : मेग्नीफिकेन्ट मध्यप्रदेश सम्मिट 2019 में शरीक होने आए छिंदवाड़ा से कांग्रेस के […]