नई दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज तीन सलाक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नया हलफनामा दाखिल किया. पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बोर्ड काज़ियों को एडवाइजरी जारी करेगा.
काजी निकाह के दौरान दूल्हे को 3 तलाक से बचने की सलाह देगा. इसके साथ ही काज़ी दूल्हा-दुल्हन को बताएगा कि वो तीन तलाक न करने की शर्त निकाहनामे में डालें.
हलफनामे में पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सबको तलाक के उचित तरीके बताएंगे. साथ ही तीन तलाक करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने को कहा जाएगा.
कोर्ट ने कहा था बोर्ड एडवाइजरी की कॉपी सौंपे
गौरतलब है कि सुनवाई के आखिरी दिन पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा था कि मुस्लिम समाज तीन तलाक को गलत मानता है. इसलिए बोर्ड ने ये तय किया है कि वो देश भर के काज़ियों को इसके खिलाफ एडवाइजरी जारी करेगा. उनसे ये कहा जाएगा कि 3 तलाक से बचा जाए. कोर्ट ने बोर्ड से कहा था कि वो एडवाइजरी की कॉपी उसे सौंपें.
गर्मी की छुट्टियों के बाद आएगा फैसला
3 तलाक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली थी.. कोर्ट की संविधान पीठ ने 6 दिन तक सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. मुस्लिम समाज से जुड़े इस बेहद अहम मसले पर फैसला गर्मी की छुट्टियों के बाद आएगा.
Related Posts
April 8, 2023 मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : रोड किनारे खड़े फरियादी से […]
September 16, 2022 जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले
इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का […]
June 10, 2023 लाडली बहना योजना बनाकर मुख्यमंत्री चौहान ने किया सराहनीय कार्य – उमा भारती
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में लाड़ली […]
June 22, 2022 निगम के सभी सफाई कर्मियों को स्थाई करेंगे, 5 हजार नए भर्ती भी करेंगे- शुक्ला
महापौर ना होने के बाद भी इंदौर को प्रथम लाने के लिए सफाई कर्मियों को बधाई दी।
इंदौर […]
December 28, 2018 जीवनभर पीड़ितों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे तपन भाई.. इंदौर: दो- तीन दिन पहले ही पता पड़ा था कि समाजसेवी तपन भट्टाचार्य निजी अस्पताल में भर्ती […]
November 16, 2022 भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन पर प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना
इंदौर : प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन पर उसमें शामिल हो सकती है। ये […]
February 20, 2021 मीडिया को स्व नियमन की है जरूरत, भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में बोले वक्ता
इंदौर : समाज के अन्य अंगों की तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गिरावट आई है। व्यक्तिगत […]