कस्टम प्रावधानों के तहत दी गई सुविधाओं का लाभ उठाएं निर्यातक
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंदौर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं पर कस्टम विभाग के साथ एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम सीमा शुल्क आयुक्त (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) समीर चितकारा की अध्यक्षता में टीपीए हॉल, आयकर भवन, इंदौर में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में, समीर चितकारा ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, उत्सव का विषय “सीमा शुल्क पारंपरिक और नए भागीदारों और पढ़े











