जीएसटी में पुराने रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी में दी गई छूट
इंदौर : जीएसटी कॉउन्सिल की फरवरी माह में सम्पन्न हुई मीटिंग के निर्णयानुसार करदाताओं को राहत देने के लिए सरकार द्वारा दिनांक 1 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही लोकसभा द्वारा बजट 2023 पास कर दिया गया है ! इसके चलते कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान जल्द ही लागू हो जाएंगे ! जीएसटी में इन्ही नए प्रावधानों पर चर्चा के लिए टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की इंदौर शाखा ने सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम और पढ़े











