Category Archives: बिजनेस

गारमेंट्स एसोसिएशन सभी सदस्य कारोबारियों और स्टाफ का करवाएगा 100 प्रतिशत टीकाकरण

Last Updated:  Thursday, June 10, 2021  5:04 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद रिटेल व्यवसाय खोलने के लिए इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने अपनी 700 दुकानों का 100% टीकाकरण करवा कर साक्ष्य 13 जून को प्रशासन को सौपने का फैसला लिया है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स के अध्यक्ष अक्षय जैन ने गुरुवार को सभी सदस्यों को टीकाकरण का संकल्प दिलाया । 11 जून को जिन स्टाफ कर्मचारियों का टीकाकरण शेष है उनके लिए ओंकारलाल चुन्नीलाल धर्मशाला खजूरी बाजार में टीकाकरण केम्प लगाया जाएगा । जिस कर्मचारी, और पढ़े

छावनी अनाज मंडी में बिना टीकाकरण के नहीं मिलेगा प्रवेश

Last Updated:  Monday, June 7, 2021  7:37 pm

इंदौर : वैक्सीनेशन के बगैर मंडी मे नहीं मिलेगा प्रवेश। छावनी मंडी के व्यापारियों ने इस आशय का फैसला लिया है। मंडी में व्यापारियों व कर्मचारियों का वैक्सीनेशन भी अनिवार्य किया गया है। बिना वैक्सीनेशन व्यापारियों को अनाज नहीं दिया जाएगा।सोमवार को कलेक्टर मनीष सिंह की मौजूदगी में सभी व्यापारियों ने एकमत से ये निर्णय लिया। कलेक्टर ने की थी टीकाकरण की अपील। दरअसल सोमवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह छावनी अनाज मंडी पहुंचे थे। उन्होंने मंडी परिसर को सेनिटाइज करवाने और पढ़े

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सेवाएं देनेवाली कम्पनी स्विग्गी का दफ्तर सील, प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Wednesday, June 2, 2021  7:58 am

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा धारा 144 के अंतर्गत जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर स्विग्गी कंपनी का विजय नगर स्थित ऑफिस सील कर दिया गया।इसी के साथ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई भी की गई।बता दें कि इंदौर जिले में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा धारा 144 के तहत आदेश जारी कर संपूर्ण जिले में कोविड और पढ़े

इंदौर में बनेगा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, 15 जून के बाद होगा उपलब्ध

Last Updated:  Monday, May 31, 2021  8:25 pm

इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर माने जा रहे एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन का उत्पादन अब इंदौर में भी होने जा रहा है। सांवेर रोड स्थित मॉडर्न लैबोरेटरीज को यह इंजेक्शन बनाने की अनुमति प्रदेश सरकार ने दे दी है। कम्पनी का दावा है कि वह 15 जून तक 10 हजार इंजेक्शन इंदौर में उपलब्ध करा देगी। एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा उत्पादन। मॉडर्न लैबोरेट्रीज के संचालक डॉ. अनिल खरया ने बताया कि यह इंजेक्शन पहले कालाजार नामक और पढ़े

अरबों की मालकिन जब सब्जी बेचते नजर आई…!

Last Updated:  Monday, May 24, 2021  12:40 am

बंगलुरू : 2 दिन पूर्व ट्विटर पर इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति की सब्जियां बेचते हुए फोटो वायरल हुई थी। बाद में हकीकत की तलाश की गई तो पता चला कि वास्तव में फोटो सुधा मूर्ति की ही है, जो 2480 करोड रुपए की मालकिन है। इसके बावजूद सबके मन में सवाल उठ रहा था कि आखिर वे सब्जियां क्यों बेच रही है..? खबर नवीसों ने जब सूत्रों के जरिए पड़ताल की तो जो वो सच और पढ़े

मंडियां बन्द होने से फल- सब्जियां नहीं बेच पा रहे किसान, खेतों में खराब हो रही फसल

Last Updated:  Sunday, May 23, 2021  7:56 pm

इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में सब्जी, फल, फूल पक कर तैयार हैं, ऐसे में मंडियां बंद होने से किसान अपनी फसलें नहीं बेच पा रहे हैं। उनकी सब्जी तरबूज, खरबूज की फसल खेतों में ही खराब हो रही है। लागत भी नहीं मिल पाने की वजह से किसान की आर्थिक स्थिति भी दिनों दिन खराब होती जा रही है। बढ़ते लॉकडाउन से परेशानी में हैं और पढ़े

सांची दुग्ध संघ ने दूसरी बार कम की खरीदी दर, किसानों को हो रहा नुकसान

Last Updated:  Saturday, May 22, 2021  1:15 am

इंदौर : दूध उत्पादक किसानों को एक बार फिर चपत लगने वाली है। उन्हें माह के तीसरे सप्ताह में दूसरी बार दूध के उत्पादन में प्रति लीटर डेढ़ रुपए के आसपास घाटा उठाना पड़ सकता है।पहले जो दूध सांची दुग्ध संघ द्वारा लिया जाता था उसका 6 रु प्रति फैट किसानों को मिलता था परंतु इस भाव में कटौती करते हुए 20 पैसे प्रति फैट की कमी सांची दुग्ध संघ द्वारा की गई है। उदाहरण के तौर पर देखे तोऔसतन और पढ़े

ब्लैक फंगस के शिकार वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बियाणी का निधन

Last Updated:  Friday, May 21, 2021  6:43 pm

इन्दौर : सीनियर कॉरपोरेट जर्नलिस्ट प्रकाश बियाणी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।वे इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही उनका ब्लैक फंगस संक्रमण का ऑपरेशन हुआ था।ऑपरेशन के 2 दिन बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। गुरुवार शाम डॉक्टर ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई थी।इसके पूर्व कोविड संक्रमण का शिकार होने के बाद उन्हें पहले मयंक हॉस्पिटल और बाद में ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कोरोना निगेटिव आने के बाद उनका ब्लैक और पढ़े

नियमों का उल्लंघन होते देख आगामी आदेश तक बन्द किया गया सियागंज

Last Updated:  Tuesday, May 4, 2021  1:10 am

इंदौर : जनता कर्फ्यू में दी गई छूट का दुरुपयोग होते देख जिला प्रशासन ने सियागंज बाजार को आगामी आदेश तक बन्द करवा दिया है।सोमवार को एसडीएम अंशुल खरे के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम व पुलिस का अमला सियागंज पहुंचा था। निरीक्षण के दौरान अमले ने पाया कि मंजूरी थोक कारोबार की दी गई थी, लेकिन व्यापारी खेरची सामान की भी बिक्री कर रहे थे। दुकानों पर भीड़ लगी थी और सोशल डिस्टेंन्सिंग का भी पालन नहीं किया जा और पढ़े

बीमा कंपनियां एक घंटे में निपटाएं कैशलेस क्लेम, IRDAI ने दिए निर्देश

Last Updated:  Friday, April 30, 2021  6:49 pm

नई दिल्ली : इंश्योरेंस रेगुलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित किसी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को जमा करने के एक घंटे के भीतर निपटाएं, ताकि मरीजों को जल्द छुट्टी मिल जाए। इरडा का यह निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC) के एक आदेश के बाद आया। 28 अप्रैल को कोर्ट ने इरडा को बीमा कंपनियों को तत्काल निर्देश जारी करने के लिए कहा था।दरअसल, 28 अप्रैल को दिल्ली उच्च और पढ़े