Category Archives: एज्युकेशन

ऑनलाइन कोर्सेज के विविध आयामों पर विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक डिजिटल एकेडेमिक्स का विमोचन

Last Updated:  Tuesday, February 13, 2024  2:20 pm

इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्‍ययनशाला, देवी अहिल्या विश्‍वविद्यालय में डॉ. पियाशी दत्‍ता एवं डॉ. लखन रघुवंशी द्वारा संपादित पुस्‍तक ‘डिजिटल एकेडेमिक्‍स: डेलीबरेशन्‍स ऑन हायर एजुकेशन इन इंडिया’ का विमोचन किया गया। यह पुस्‍तक भारत के विश्‍वविद्यालयों में ऑनलाइन कोर्सेस के विभिन्‍न आयामों पर विमर्श प्रस्‍तुत करती है। पुस्‍तक में ऑनलाइन शिक्षण में छात्र और शिक्षक को आने वाली समस्‍याओं के साथ ही उसके लाभ पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध आधारित महत्‍वपूर्ण आलेख प्रकाशित किए गए हैं। सामाजिक विज्ञान, और पढ़े

छात्रों में वित्तीय कौशल के विकास हेतु बोली प्रतियोगिता बिडविज का आयोजन

Last Updated:  Sunday, February 11, 2024  11:44 pm

पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता। विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत। इंदौर : छात्रों में निर्णय लेने का कौशल और सोच क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, के फाइनेंस क्लब फिनएक्स द्वारा बिडिंग कंपीटिशन (बोली प्रतियोगिता) -बिडविज़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक परिचयात्मक सत्र से हुई जहां बोली प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को वर्चुअल बजट प्रदान किया गया, जिसके और पढ़े

गूगल क्लाउड, क्लाउड कम्प्यूटिंग में दक्षता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान

Last Updated:  Saturday, February 10, 2024  6:24 pm

प्रेस्टीज इंजीनियरिंग संस्थान ने किया सम्मानित। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा गूगल क्लाउड अध्ययन में तकनीकि दक्षता प्राप्त करने वाले संस्थान के छात्रों को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। डॉ. याकुता तैयबी तथा कंप्यूटर साइंस विभाग के एचओडी डॉ. पीयूष चौधरी के मार्गदर्शन में जैम कोर्स गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब (जीडीएससी पीआईईएमआर) के अंतर्गत संस्थान के 60 छात्र- छात्राओं ने गूगल के पाठ्यक्रमों के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल और पढ़े

इंसानी दिमाग का मुकाबला नहीं कर सकता ए आई: कुलपति के जी सुरेश

Last Updated:  Friday, February 9, 2024  11:38 pm

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मीडिया को फायदा भी है और नुकसान भी। पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने की सहभागिता। इंदौर : माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के जी सुरेश ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अपनी सीमा है। वह इंसान के दिमाग का मुकाबला नहीं कर सकता। इस इंटेलिजेंस के कारण सुविधा भी मिलेगी तो चुनौतियां भी आएंगी। संवेदनाएं केवल इंसानी दिमाग से ही प्रकट हो सकेगी । वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के और पढ़े

सर्वे भवन्तु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम् सिर्फ नारे नहीं, भारत का चिंतन है : विनय दीक्षित

Last Updated:  Wednesday, February 7, 2024  11:39 pm

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने क्रिस्टल आईटी पार्क में किया आईटी मिलन समारोह का आयोजन। इंदौर : राष्ट्रीय स्वयं संघ की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा ही देश में लोगों को जोड़ रही है। आज पूरा समाज संघ के साथ जुड़ रहा है। वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिनः आदि यह केवल नारे नहीं हैं, भारत का चिंतन है। देश जब अपनी स्वतंत्रता के सौवें वर्ष में प्रवेश करेगा तब जैसा हम अपना देश देखना चाहते हैं, हमें उसी हिसाब और पढ़े

10 वी बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने संबंधी खबर गलत

Last Updated:  Monday, February 5, 2024  9:07 pm

जांच में सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र फर्जी पाया गया। परीक्षा में पूछे गए और वायरल प्रश्न पत्र में दर्शाए प्रश्न पूरी तरह अलग। इन्दौर : इन्दौर में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल की 10वीं कक्षा की परीक्षा सोमवार से प्रारम्भ हुई। इन्दौर में सोशल मीडिया पर 10वीं कक्षा की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने संबंधी ख़बर असत्य है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन्दौर में किसी भी तरह से सोमवार को हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र और पढ़े

जीवन शैली में बदलाव लाकर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है

Last Updated:  Sunday, February 4, 2024  11:01 pm

विश्व कैंसर दिवस पर डॉ. लौंढे और डॉ. जकिया खान ने रखे विचार। इंदौर : जिस प्रकार एक गलत विचार समाज में खराबी बढ़ाता है, एक गलत व्यक्ति पूरे संगठन का नाश कर सकता है, एक मछली पूरे तालाब को गंदा करती है, वैसे ही शरीर में एक खराब कोशिका सम्पूर्ण शरीर का नाश कर सकती है। इसे ही सामान्य अर्थ में केंसर कहते हैं। उपचार के अलावा, जीवन शैली में परिवर्तन कैंसर से बचाव का सबसे पहला तरीका है। और पढ़े

ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ पीआईएमआर ने साइन किया एमओयू

Last Updated:  Sunday,   3:26 pm

समझौते के तहत मध्य भारत के छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ ट्विनिंग एमबीए प्रोग्राम कर सकेंगे। इंदौर : मध्य भारत के अग्रणी प्रबंधन संस्थान, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर) इंदौर द्वारा मध्य भारत के छात्रों के लिए ट्विनिंग एमबीए प्रोग्राम पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए ओक्लाहोमा सिटी यूनिवर्सिटी (ओसीयू), यूएसए के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पाठ्यक्रम के तहत छात्र पीआईएमआर इंदौर में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (पीजीडीबीए) में अपने स्नातकोत्तर डिप्लोमा के पहले और पढ़े

फोटो प्रदर्शनी के जरिए वेटलैंड साइट सिरपुर की खूबसूरती और महत्व को दर्शाया

Last Updated:  Sunday,   10:07 am

इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और सीएमएस वातावरण द्वारा वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर वेटलैंड साइट सिरपुर तालाब पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन इन्दौर प्रेस क्लब में किया गया। प्रदर्शनी के जरिए पद्मश्री भालू मोंढे द्वारा सिरपुर तालाब के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों के साथ प्रवासी पक्षियों के खूबसूरत फोटो भी प्रदर्शित किए गए। फोटो के माध्यम से तालाब के इतिहास, वातावरण एवं प्रजातियों को दिखाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की और पढ़े

वेटलैंड पर केंद्रित तीन दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आगाज

Last Updated:  Saturday, February 3, 2024  11:27 pm

वेटलैंड की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मोसांबा मुंबा मुख्य अतिथि के बतौर रही मौजूद। तीन दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 26 फिल्मों का होगा प्रदर्शन। इंदौर : (ग्रीष्मा त्रिवेदी) वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में वेटलैंड को लेकर देश भर से आमंत्रित की गई शॉर्ट फिल्मों का फेस्टिवल भी इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया है। तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल का आगाज शनिवार को हुआ। वर्ल्ड बैलेंस आस्था के बैनर तले और पढ़े