इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और सीएमएस वातावरण द्वारा वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर वेटलैंड साइट सिरपुर तालाब पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन इन्दौर प्रेस क्लब में किया गया। प्रदर्शनी के जरिए पद्मश्री भालू मोंढे द्वारा सिरपुर तालाब के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों के साथ प्रवासी पक्षियों के खूबसूरत फोटो भी प्रदर्शित किए गए। फोटो के माध्यम से तालाब के इतिहास, वातावरण एवं प्रजातियों को दिखाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वेटलैंड की जनरल सेक्रेटरी डॉ. मुसोंदा मुम्बा ने प्रदर्शनी की प्रशंसा की और प्रतिभागियों को वेटलैंड साइट के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त सीएमएस वातावरण द्वारा फ़िल्म स्क्रीनिंग एवं वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय एवं भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जनसचार की विभागाध्यक्ष डॉ.सोनाली नरगुन्दे ने भी तालाबों को जीवन रेखा बताया और उनके संरक्षण के लिए जागरूक होने का आग्रह किया।
Related Posts
March 20, 2023 अद्भुत है इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बोली वडोदरा उपमहापौर
गुजरात के वडोदरा नगर निगम के उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट […]
July 8, 2021 मंत्री व कलेक्टर से कोचिंग संस्थान खोंलने की अनुमति देने की कोचिंग संचालकों ने लगाई गुहार
इंदौर: कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और […]
November 1, 2022 सांसद लालवानी ने लंबित परियोजनाओं को लेकर शीर्ष रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में पिछले दिनों नए डीआरएम रजनीश कुमार ने पदभार […]
March 30, 2021 कोरोना के खौफ के बावजूद नजर आया होली का उत्साह, गली- मोहल्लों में बिखरे उल्लास के रंग
इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम […]
February 2, 2021 तेज रफ्तार कार सवार ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
इंदौर : रविवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर हिट एंड रन का केस […]
April 23, 2021 उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने पत्रकार कल्याण कोष में दिया ढाई लाख का अंशदान
इंदौर : अग्रवाल कोल कॉरपोरेशन के एमडी समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने इंदौर प्रेस क्लब के […]
November 3, 2021 दीपावली पर मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए की दी राहत
नई दिल्ली : दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती […]