इंदौर : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अग्रिम सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करने पर छूट का लाभ अब 31 जुलाई तक लिया जा सकता है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, शहर की जनता द्वारा अग्रिम कर की छूट की अवधि में वृद्धि करने की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वर्ष 2024-25 का अग्रिम सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करने पर अग्रिम कर की छूट का लाभ दिनांक 31/07/2024 तक लिया जा सकेगा।
करदाता अपनी सम्पत्ति के सम्पत्ति कर, जल उपभोक्ता प्रभार (जल कर) एवं कचरा संग्रहण शुल्क की राशि का भुगतान ऑनलाइन, संबंधित जोनल कार्यालय एवं निगम मुख्यालय में जमा करा सकते हैं। चालु वित्तीय वर्ष की अग्रिम कर राशि का भुगतान दिनांक 31/07/2024 तक निगम कोष में करने पर सम्पत्ति कर में 6.25 प्रतिशत एवं जलकर में 6 प्रतिशत की अग्रिम छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा एवं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वह अपनी सम्पत्ति के सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान कर अग्रिम छूट का लाभ प्राप्त करते हुए शहर के विकास में सहयोग करें।
Related Posts
October 28, 2020 5 हजार से ज्यादा टेस्टिंग में महज 148 मिले संक्रमित
इंदौर : बीते तीन- चार दिनों से कोरोना संक्रमण में कमीं राहत का अहसास करा रही है। […]
April 17, 2020 कोरोना के मामलों में अब आएगी गिरावट- कलेक्टर इंदौर : बीते एक- दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपेक्षित थी, […]
November 12, 2022 कोचिंग संस्थानों में लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला
भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
August 10, 2024 सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग में 50 फीसदी नाबालिग बालिकाओं ने छोड़ा घर
पुलिस की केस स्टडी में ये तथ्य हुआ उजागर।
18% को नहीं पता यह अपराध है।
इंदौर : […]
September 23, 2023 नो कार डे पर साइकिल से दफ्तर पहुंचे पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी
इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी साइकिल अथवा लोक परिवहन वाहनों का […]
October 1, 2023 कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
10 करोड़ रूपये लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।
धन के अभाव में बच्चों को […]