Category Archives: एज्युकेशन

शनिवार से प्रारंभ होगी दो दिवसीय मेडिविजन राष्ट्रीय कांफ्रेंस

Last Updated:  Friday, November 11, 2022  8:16 pm

देशभर से लगभग 800 मेडिकल और डेंटल स्टूडेंट्स करेंगे कांफ्रेंस में शिरकत। इंदौर : छठी मेडिविजन राष्ट्रीय कांफ्रेंस -2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस में देशभर से मेडिकल और दंत चिकित्सा से जुड़े करीब 800 छात्र – छात्राएं भाग लेंगे। इसी के साथ शिक्षाविद, शोध स्कॉलर, प्रोफेसर्स, प्रबुद्धजन, चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति, एनएमसी और डीसीआई के सदस्य भी कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। और पढ़े

चैंपियन स्कूल के छात्रों ने राज्यस्तरीय सब जूनियर ग्रेपलिंग – रेसलिंग स्पर्धा में खिताब पर जमाया कब्जा

Last Updated:  Thursday, November 10, 2022  10:31 pm

सतवास(योगेश जाणी) : चैंपियन स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने एक बार पुनः अपनी खेल प्रतिभा का परचम फहराते हुए शिवपुरी में संपन्न राज्य स्तरीय सब जूनियर ग्रेपलिंग -रेसलिंग स्पर्धा में खिताब पर कब्जा जमाया। बता दें कि इस स्पर्धा में संस्था के होनहार छात्र अगमदीप भाटिया (58 कि.ग्रा. भार वर्ग), आशुतोष चौबे (63 कि.ग्रा. भार वर्ग) और ऋषभ मोगा ने (63 कि.ग्रा. भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया।शिवपुरी के पिछोर में 6 से 9 नवंबर तक और पढ़े

ब्रैंडहोलिक स्पर्धा के प्रतिभागी छात्रों ने नवाचार के साथ पेश किए ब्रांड्स जिंगल्स और टैगलाइन

Last Updated:  Wednesday, November 9, 2022  1:42 pm

इंदौर: देश के नामी गिरामी ब्रांड्स की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए,  प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, यूजी कैंपस द्वारा प्रेस्टीज मार्क-टिंग क्लब के बैनर तले ‘मेक इट ग्रैंड, बी द ब्रांड’ टैगलाइन के साथ ‘ब्रैंडहोलिक’  का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 15 से अधिक टीमों ने भाग लेकर नाइकी, स्टारबक्स, अमूल, नोकिया, 5-स्टार, कैडबरी, नेटफ्लिक्स आदि जैसे ब्रांडों का प्रतिनिधित्व किया। प्रतिभागियों ने नवाचार के साथ आकर्षक रूप में इन ब्रांड्स के टैगलाइन और जिंगल्स को और पढ़े

आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू

Last Updated:  Tuesday, November 8, 2022  9:05 pm

सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की अपील। इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने इस्लामिया कारीमिया सोसाइटी की लीज निरस्त करने की अनुशंसा किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि यह अल्पसंख्यक समाज का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है जहां से देश को कई होनहार छात्र मिले हैं। जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में कामयाबी का परचम लहराते हुए देश और समाज का और पढ़े

बाल संरक्षण गृहों में बच्चों को अब नहीं परोसा जाएगा अंडा और चिकन

Last Updated:  Tuesday,   5:21 pm

भोपाल : बाल संरक्षण गृह में अब बच्चों को अंडा और चिकन नहीं परोसा जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आहार सूची से अंडा और चिकन हटा दिया है। बच्चे के बीमार होने, वजन बढ़ाने या अन्य स्वास्थ्य कारण पर ही डाक्टर की सलाह पर अंडा या चिकन अतिरिक्त आहार के रूप में दिया जा सकेगा। बाल संरक्षण गृह में अंडा और चिकन ख‍िलाए जाने को लेकर विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोर न्याय (बाल देखरेख और पढ़े

पाथ फाउंडेशन ने बच्चों को कराई चिड़ियाघर की सैर

Last Updated:  Monday, November 7, 2022  5:10 pm

इंदौर : पाथ फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर साक्षी अग्रवाल द्वारा रविवार को सभी गोद लिए बच्चों को इंदौर जू की सैर कराई गई। वहां बच्चों से ड्राइंग कराई गई और नाश्ता भी वितरित किया गया। बच्चों की संख्या 200 के करीब थी। खुशनुमा माहौल में बच्चे जानवरों को और उनके हाव भाव को देखकर बहुत खुश थे। नगर निगम जू के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव और जू के कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पाथ फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर साक्षी और पढ़े

साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान

Last Updated:  Monday,   4:54 pm

इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ (छात्र-छात्राओं) के लिए साइबर-अपराध सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के स्कूल ऑफ डेटा साइन्स सभाग्रह में आयोजित किया गया। इस दौरान “साइबर सुरक्षा” पर साइबर विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल ने अपने विचार रखे। विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र – छात्राओं, प्राध्यापकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। साइबर विशेषज्ञ श्री रावल ने साइबर अपराध से संबंधित विषयों पर छात्र, छात्राओं और पढ़े

सेना में स्थापित हो इनफॉर्मेशन वार फेअर कमांड – मेजर पुनिया

Last Updated:  Sunday, November 6, 2022  6:32 pm

विश्व संवाद केंद्र के सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में कई वक्ताओं ने रखे विचार इंदौर: विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा रविवार को सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के खंडवा रोड स्थित सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में सुशांत सिन्हा, मेजर सुरेंद्र पुनिया, डॉ.गौरव प्रधान,अंशुल सक्सेना,सुनील न्याति,विनीत नवाथे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के गान से हुआ। आयोजकों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। और पढ़े

स्व. निर्मित सुरक्षा कवच से बाहर निकल कर सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत

Last Updated:  Sunday,   5:52 pm

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के दीक्षारम्भ समारोह में बोले अतिथि वक्ता डॉ. बाली। छात्र कृतज्ञता की आदत विकसित करें – डॉ. डेविश जैन इंदौर : गतिशील वातावरण में स्मार्ट वर्किंग के लिए मल्टीपल चेक पॉइंट्स आवश्यक है। यह बात ग्लोबल कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट और कंसल्टेंट समर्थ बाली ने प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के नए दाखिल एमबीए छात्रों के दीक्षारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। छात्रों के बीच संचार कौशल के पोषण, तनाव प्रबंधन और समूह की और पढ़े

खेल – खेल में रोचक तरीके से बच्चों को सिखाए गए यातायात के नियम

Last Updated:  Saturday, November 5, 2022  6:48 pm

यातायात पार्क में खिलौनों के माध्यम से वाहनों व उनकी ध्वनियों को बच्चों ने पहचाना। बच्चों ने बड़ों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा इंडोर व आउटडोर जागरूकता कैम्पेन भी चलाया जा रहा और पढ़े