Category Archives: एज्युकेशन

सफल होने के लिए अपने जीवन में पांच ‘डी’ का पालन करें छात्र

Last Updated:  Friday, November 4, 2022  6:10 pm

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के बी टेक छात्रों को विशेषज्ञों ने दिए सफलता के गुरुमंत्र। इंदौर : सफल होने के लिए छात्र अपने जीवन में पांच डी (डेटर्मिनेशन, डेडिकेशन, डिवोशन, डिसिजन और डेस्टिनेशन – संकल्प, समर्पण, भक्ति, निर्णय और गंतव्य का अनुपालन करें। यह बात ग्लोबल हेड साइबर सिक्योरिटीज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टाटा कंसल्टेंसी, विकास चौधरी ने प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के 2022-23 के बी.टेक पाठ्यक्रमों के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही। सीखने की ललक और पढ़े

दो दिवसीय मेडिविजन कांफ्रेंस के लिए किया गया भूमिपूजन

Last Updated:  Thursday, November 3, 2022  4:54 pm

12 और 13 नवंबर को होगी कांफ्रेंस। देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागी करेंगे शिरकत। इंदौर : अखिल भारतीय मेडिकल,डेंटल विद्यार्थियों की 6ठी राष्ट्रीय मेडिविजन कांफ्रेंस जो 12,13 नवंबर 2022 को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज,इंदौर के परिसर में आयोजित की जा रही है। गुरुवार 3 नवंबर को कॉन्फ्रेंस स्थल का भूमि पूजन किया गया।इंदौर शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित मेडिविजन के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, बीजेपी नगर अध्यक्ष और पढ़े

मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सात दिवसीय कार्यक्रमों का सिलसिला

Last Updated:  Wednesday, November 2, 2022  3:36 pm

पहले दिन मध्यप्रदेश गान के साथ ही स्कूलों में बच्चों को बतायी गयी गौरव गाथाएं और प्रदेश की विशेषताएं। प्रभात फेरियों का भी हुआ आयोजन। इंदौर : मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मंगलवार से 7 दिनी कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पहले दिन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में मध्यप्रदेश गान किया गया। मध्यप्रदेश गान सभी शासकीय स्कूलों में भी हुआ। साथ ही स्कूलों में मध्यप्रदेश के शहीदों की स्वतंत्रता के आंदोलन में भूमिका के बारे में और पढ़े

यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का समापन, विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन

Last Updated:  Monday, October 31, 2022  1:29 am

इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम के बैनर तले स्थानीय डेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव का रविवार को समापन हुआ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉन्क्लेव के आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के ऐसे बौद्धिक कुंभ समय – समय पर होते रहने की पर जोर दिया। शत्रु और मित्र बोध होना आवश्यक। कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि आज और पढ़े

यंग थिंकर्स के कॉन्क्लेव में जारी है बौद्धिक विमर्श का दौर

Last Updated:  Sunday, October 30, 2022  1:24 pm

इंदौर : बौद्धिक विचार विमर्श भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हमेशा से रहा है। भारत की ज्ञान परंपरा के आदि शंकराचार्य से लेकर तमाम महापुरुष वाहक रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि देश की आजादी के बाद वैदिक काल से समृद्ध रहे भारतीय दर्शन को राजनीतिक हितों की खातिर दरकिनार कर विदेशी विचार और परंपराओं को थोपने का प्रयास किया गया। पर अब हालात बदल रहे हैं। भारत की प्राचीन बौद्धिक विरासत को पुनः स्थापित करने की कवायद शुरू और पढ़े

शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज योजना नई सामाजिक क्रांति का आगाज – मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Saturday, October 29, 2022  7:06 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने 2 हजार 519 करोड़ रूपये की लागत के 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवन के लिये भूमिपूजन किया। इंदौर के भी 5 स्कूल शामिल। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में शिक्षण सुविधाओं को सुदृढ बनाने, विस्तारित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में सीएम राइज योजना के तहत 2 हजार 519 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमिपूजन शनिवार और पढ़े

वैश्विक समस्याओं का समाधान भारतीय दर्शन में निहित है – सीएम शिवराज

Last Updated:  Saturday,   6:52 pm

यंग थिंकर्स फोरम के दो दिवसीय कॉन्क्लेव का सीएम शिवराज ने किया शुभारंभ। वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने के हरसंभव प्रयास का दिया आश्वासन। इंदौर : आज पूरे विश्व में किसी न किसी रूप में उथल-पुथल मची हुई है। शांति एवं समस्याओं के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर अनेक प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन व्यावहारिक धरातल पर न तो शांति स्थापित हो पा रही है और न ही समस्याओं का समाधान, ऐसे में सवाल और पढ़े

इंदौर के पांच सहित प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन करेंगे सीएम शिवराज

Last Updated:  Friday, October 28, 2022  11:05 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 29 अक्टूबर को इंदौर आ रहे हैं। वे सुबह साढ़े 10 बजे सीएम राइज योजना के तहत चयनित इंदौर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के कुल 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन का यह कार्यक्रम इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक के परिसर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में दिखाया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे दो दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ

Last Updated:  Friday,   4:10 pm

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित होगा यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव। दो दिवसीय कांन्क्लेव में देश भर के 500 से अधिक युवा होंगे शामिल। इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों एवं प्रदेश के विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का आयोजन दिनांक 29 व 30 अक्टूबर 2022 को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में किया जा रहा है। कांन्क्लेव का शुभारंभ 29 अक्टूबर को प्रातः और पढ़े

अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे डॉ. डेविश जैन

Last Updated:  Wednesday, October 26, 2022  3:41 pm

इंदौर : प्रेस्टीज समूह और सोपा के चेयरमैन, समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ. डेविश जैन को अटल शास्त्र मार्केनोमी अवॉर्ड -2022 से नवाजा जाएगा। उन्हें यह अवार्ड doyen of the industry and economy felicitation कैटेगरी में दिया जा रहा है। आगामी 30 नवंबर 2022 को मुंबई के IMC chamber of commerce के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. डेविश जैन इस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। बता दें कि डॉ. डेविश जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग कॉलेज, पब्लिक और पढ़े