Category Archives: एज्युकेशन

एमपी बोर्ड 12 का परीक्षा परिणाम घोषित, शत प्रतिशत रहा परिणाम

Last Updated:  Friday, July 30, 2021  1:08 am

इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में कक्षा 12वीं का सिंगल क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किया। मंत्री परमार ने परीक्षा परिणाम में सफलता पाने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। मंत्री परमार ने कहा कि बेस्ट ऑफ फाइव मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया और पढ़े

सामाजिक संस्था के साथ जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भरकर इंदौर पुलिस ने निभाया समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व

Last Updated:  Thursday, July 29, 2021  7:43 pm

इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी पूरी गंभीरता के साथ किया जाता रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने एक और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए अपना मानवीय दृष्टिकोण दिखाया। 22 जरूरतमंद बच्चों की भरी फीस। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना से जुड़े मुसाखेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की नोडल शिक्षिका ने कोरोना काल में आर्थिक परेशानियों के कारण पालकों द्वारा बच्चों की फीस और पढ़े

कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों से सीएम शिवराज ने किया संवाद, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

Last Updated:  Monday, July 19, 2021  11:53 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले इंदौर के शिखा, चिराग, दीपक सहित प्रदेश के अन्य बच्चों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों की समस्याएं सुनी, उनसे चर्चा कर हौसला और हिम्मत बढ़ाई तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मामा शिवराज आपके सुख- दुःख में हमेशा साथ है। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मामा के रूप में वे उनके हर सुख-दु:ख में और पढ़े

कोरोना से अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों की मदद को आगे आए सांसद लालवानी, 235 बच्चों को सौंपे स्कूल फीस के चेक

Last Updated:  Sunday, July 18, 2021  10:33 pm

इंदौर : कोरोना की विभीषिका को हम सभी ने अपनी आंखों से देखा और महसूस किया है। कोरोना के प्रकोप ने सैकड़ों बच्चों के सिर से मां- बाप का साया छीन लिया। किसी की मां चली गई तो किसी के पिता नहीं रहे। कई बच्चे तो ऐसे हैं जिनके माता- पिता दोनों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया। कोरोना का वो भयावह दौर तो बीत गया पर बच्चों के भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर गया। घर में और पढ़े

ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday, July 14, 2021  7:28 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण रेग्यूलर परीक्षाओं में व्यावधान आया। मुझे चिंता थी कि आपका साल खराब न हो। इसलिए यह तय किया कि बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर जिन विद्यार्थियों ने फार्म भरा है, उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। जिन विद्यार्थियों ने फार्म भरे आज उनका परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आप और पढ़े

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट, सारे विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Last Updated:  Wednesday,   7:25 pm

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल याने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नही हुआ है। परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। मंडल के सूत्रों के मुताबिक जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सितंबर में विशेष परीक्षा दे सकेंगे। 38 फीसदी फर्स्ट और 43 फीसदी सेकंड डिवीजन में हुए पास। दसवीं की और पढ़े

26 जुलाई से शुरू होंगी 11 वी, 12 वी की कक्षाएं, अगस्त में प्रारम्भ होंगे कॉलेज

Last Updated:  Wednesday,   5:28 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। हालात में सुधार को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है। 26 जुलाई से लगेंगी 11 वी 12 वी की कक्षाएं। सीएम शिवराज ने कहा कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की शाखाएं आरंभ की जाएगी । एक हफ्ते स्थिति को देखने के बाद अगस्त में उच्च शिक्षा और पढ़े

मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट अब 12 सितंबर को होगी, 13 जुलाई से किए जा सकेंगे आवेदन

Last Updated:  Monday, July 12, 2021  8:32 pm

नई दिल्ली : मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट 2021 की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। अब नीट का आयोजन 12 सितंबर 2021 को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 01 अगस्त 2021 को होना थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। परीक्षा केंद्रों की बढ़ाई गई संख्या। शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले नीट यूजी और पढ़े

सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया सहायता राशि का वितरण

Last Updated:  Saturday, July 10, 2021  6:32 pm

इंदौर : आज के कठिन समय में आवश्यक है कि देश के प्रत्येक बच्चे को उचित और अर्थपूर्ण शिक्षा प्राप्त हो । कोई प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थी सिर्फ धनाभाव के कारण शिक्षा से वंचित ना रहे । प्रत्येक सम्पन्न परिवार यह संकल्प ले कि वह अपने अर्जित किए गए धन का एक निश्चित प्रतिशत शिक्षा हेतु अवश्य दान करेगा, ताकि हमारा देश विकास और प्रगति के पथ पर और भी तेजी से अग्रसर हो सके । ये विचार सदगुरु अण्णा महाराज और पढ़े

स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत सरकारी स्कूलों में किया जा रहा पौधारोपण

Last Updated:  Friday, July 9, 2021  7:06 pm

इंदौर : स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को पुलिस व शिक्षा विभाग द्वारा उनके व्यक्तित्व विकास, मूल अधिकार, नैतिक कर्तव्यों के पालन तथा सामान्य कानूनी प्रावधान की जानकारी सहित उनके सामाजिक उत्थान व उज्वल भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार का इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन बच्चों को स्कूलों के शिक्षक व एसपीसी के प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर रूप से सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी हर प्रकार की गतिविधियां संचालित कर उन्हें इनसे और पढ़े