Category Archives: कला-संस्कृति

लोकोत्सव में लावणी की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Last Updated:  Thursday, December 29, 2022  11:12 pm

भरतनाट्यम, गुजराती आदिवासी ढोल, ढोल कुनीथा, की रही धूम। लोकोत्सव में होगी सांसद खेल प्रतियोगिताएं। इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में मालवा उत्सव के तहत लालबाग में मनाए जा रहे लोकोत्सव में सांसद खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें कबड्डी, खो खो एवं सितोलिया जैसे देशी खेल खेले जाएंगे। लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि यह स्पर्धाएं सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होंगी, जिनमें कबड्डी की 12 और खो खो की 12 और पढ़े

लोकोत्सव का चौथा दिन : गुजरात, केरल और राजस्थान के लोक नृत्यों ने जीता दर्शकों का दिल

Last Updated:  Wednesday, December 28, 2022  10:49 pm

शिल्प बाजार में मिल रहा है हर तरह का शिल्प, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग बेडशीट, चंदेरी महेश्वरी साड़ियां, गलीचा ड्राई फ्लॉवर की हो रही अच्छी खरीददारी। फूड जोन में लोगों को भा रहे अमृतसरी कुलचे। इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा मालवा उत्सव के तहत आयोजित लोकोत्सव के चौथे दिन शिल्प बाजार में बड़ी संख्या में कला प्रेमी पहुंचे। यहां फरीदाबाद से टेराकोटा का विशाल संग्रह जिसमें कछुआ फ्लॉवर पॉट, बुद्धा आदि शामिल हैं, उपलब्ध कराया गया है। गुजरात से शिल्पकार और पढ़े

बदलता इंदौर पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा में देवेंद्र मालवीय प्रथम

Last Updated:  Wednesday,   5:18 pm

कपिल वर्मा द्वितीय और प्रफुल्ल चौरसिया (आशु) तृतीय स्थान पर रहे। इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता के नतीजे घोषित। राजू पंवार, रामचंद्र गंगा, नवीन मौर्य, दीपक चौरसिया पटेल, आनंद शिवरे को विशेष पुरस्कार। इंदौर : इंदौर नगर पालिका निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ‘बदलता इंदौर’ पर केंद्रित इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देवेन्द्र मालवीय प्रथम स्थान पर रहे। कपिल वर्मा को और पढ़े

लोकोत्सव में मनोरंजन और स्वाद के साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा ध्यान

Last Updated:  Tuesday, December 27, 2022  7:56 pm

शिल्प मेले में नजर आ रही है लोगों की रुचि। राजस्थान का चकरी और गुजरात का गिरिया नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र। इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा बीती 25 दिसंबर से लालबाग परिसर में आयोजित लोकोत्सव में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में अभी तक हजारों लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा चुके हैं। सांसद शंकर लालवानी द्वारा प्रारंभ किए गए इस स्वास्थ्य मेले में करीब 30 डॉक्टर रोज अपनी सेवाएं दोपहर 3:00 और पढ़े

हवा में घुमाने से बजने वाली बांसुरी लोकोत्सव में बनी आकर्षण का केंद्र

Last Updated:  Monday, December 26, 2022  7:31 pm

कई नायाब शिल्पों से सजा है शिल्प बाजार। सौजनी वर्क, पंछू साड़ी ,पश्मीना शॉल आई कश्मीर से। वसावा जनजाति के नृत्य ने किया धमाल। इंदौर : लालबाग में चल रहे लोकोत्सव के तहत देश भर से आए शिल्पकारों ने अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। छत्तीसगढ़ से आए मुन्नालाल लौह शिल्प, बांस शिल्प एवं गोंड पेंटिंग लेकर आए हैं।लौह शिल्प को रेती की भट्टी में गरम करके हथौड़े से आकार दिया जाता है। ये बिना वेल्डिंग किए हाथ से बनाए और पढ़े

लेखन के साथ अध्ययन पर भी ध्यान दें रचनाकार

Last Updated:  Monday,   3:45 pm

डाॅ तिवारी स्मृति सम्मान समारोह में बोले डाॅ. पगारे। इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में रचनाकारों का सम्मान समारोह रविवार शाम मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के शिवाजी सभागार में संपन्न हुआ। साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए समारोह में सम्मानित किए गए वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. शरद पगारे ने रचनाकारों से लिखने के साथ ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की आदत डालने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उस्ताद अलाउद्दीन खां और पढ़े

इतनी बड़ी रंगोली को दिमाग में बिठाकर धरातल पर उतारना आसान नहीं

Last Updated:  Sunday, December 25, 2022  10:47 pm

वर्षा की विशाल रंगोली का अवलोकन करने के बाद बोले उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे। इंदौर : विभिन्न लोक कलाओं को अपनी रंगोली में साकार रूप देने वाली वर्षा सिरसिया की हौसला अफजाई करने रविवार को उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत और कला अकादमी,मप्र भोपाल के निदेशक जयंत भिसे भी गांधी हॉल परिसर पहुंचे। कला और संस्कृति से बरसों से जुड़े जयंत भिसे इतनी विशालकाय रंगोली देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने वर्षा और पढ़े

वर्षा की रंगोली, भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण का अनूठा प्रयास – मालू

Last Updated:  Sunday,   10:43 pm

इंदौर : गांधी हॉल परिसर में वर्षा सिरसिया द्वारा निर्मित भव्यतम रंगोली को निहारने रविवार को भी कई लोग पहुंचे। यह रंगोली प्रदर्शन का आखरी दिन था। बीजेपी नेता गोविंद मालू भी वर्षा की इस लोक कलाओं पर केंद्रित रंगोली को देखने पहुंचे। भाई हरि मालू और उनकी पत्नी भी इस दौरान मौजूद रहे। भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण का अनूठा प्रयास। गोविंद मालू ने 6075 स्क्वेयर फीट में निर्मित इस रंगोली का चारों ओर घूमकर अवलोकन किया। बाद में और पढ़े

जनजातीय नृत्य को समर्पित लोक उत्सव का धमाकेदार आगाज

Last Updated:  Sunday,   10:40 pm

लंबार्डी, भील भगोरिया डांगी एवं सगाई चांदला नृत्य पेश किए गए। शिल्प बाजार हुआ गुलजार। प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से खुला रहेगा। स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इंदौर। मध्य प्रदेश की पहचान बन चुका मालवा उत्सव के तहत आयोजित लोकोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस उत्सव को जनजाति नृत्यों को समर्पित किया गया है।नगर पालिका निगम एवं संस्कृति संचनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से मनाए जा रहे इस उत्सव में पहले दिन बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति लालबाग परिसर और पढ़े

दिल्ली से लौटकर सांसद लालवानी ने किया विशालकाय रंगोली का अवलोकन

Last Updated:  Saturday, December 24, 2022  9:21 pm

वर्षा के हुनर और कला के प्रति समर्पण की सराहना की। लोक कलाओं पर आधारित 6 हजार स्क्वेयर फीट से बड़ी यह रंगोली प्रवासी भारतीय सम्मेलन को है समर्पित। इंदौर: रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया की लोक कलाओं पर आधारित भव्य – दिव्य रंगोली की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची। यही वजह रही की संसद का सत्र समाप्त होने के बाद इंदौर लौटे सांसद शंकर लालवानी शनिवार को बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग से सीधे गांधी हॉल परिसर पहुंचे। वर्षा के हुनर और पढ़े