Category Archives: कला-संस्कृति

संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से अलंकृत

Last Updated:  Monday, October 17, 2022  5:50 pm

इंदौर : कला में अपने नवाचारों से देश भर में चर्चित शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर को भोपाल में प्रतिष्ठित सप्तपर्णी सम्मान से सम्मानित किया गया।मायाराम सुरजन स्मृति भवन में आयोजित मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के तीन दिवसीय सुरजन स्मृति मध्यप्रदेश साहित्योत्सव के अंतर्गत उन्हें यह सम्मान, साहित्य को समर्पित रूपांकन के लिए दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश विवेक अग्रवाल, विशेष अतिथि चिन्तक व आलोचक डॉ. विजय बहादुर सिंह और बलराम गुमाश्ता द्वारा उन्हें सम्मानित किया और पढ़े

तीसरे और अंतिम दिन जत्रा में हजारों लोग पहुंचे,जमकर की खरीददारी,लिया व्यंजनों का स्वाद

Last Updated:  Monday,   12:30 am

आयोजक संस्था और स्वच्छता प्रेमी जनता ने पेश की जीरो वेस्ट जत्रा की अनूठी मिसाल। अगले साल 3, 4 एवं 5 नवम्बर 2023 को फिर मिलने के वादे के साथ जत्रा का समापन। मुंबई के कलाकारों ने दी लावणी की आकषर्क प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ। इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा में रविवार को अंतिम दिन हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर दीपावली की खरीददारी की।उन्होंने मराठी व्यंजनों और लोकनृत्य और पढ़े

महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का लजीज स्वाद और लावणी का लावण्य लुभा रहा है लोगों को

Last Updated:  Sunday, October 16, 2022  6:26 pm

इंदौर : महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और खाद्य उत्पादों से समूचे इंदौरवासियों को परिचित कराने का श्रेय मराठी सोशल ग्रुप को जाता है। कोरोना काल को छोड़ दें तो बीते 22 वर्षों से सोशल ग्रुप के सुधीर दांडेकर और उनके साथी जत्रा के माध्यम से इंदौरियों को महाराष्ट्रीयन व्यंजन और संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं। शहर के बाशिंदे भी जत्रा में आकर लजीज व्यंजनों और मराठी लोक संस्कृति का आनंद उठाने के साथ दिवाली की खरीददारी भी कर लेते हैं। और पढ़े

महाराष्ट्रीयन स्वाद, संस्कृति और उत्पादों की जत्रा का उत्सवी आगाज

Last Updated:  Saturday, October 15, 2022  3:17 pm

रविवार तक चलेगा स्वाद और संस्कृति का महाकुंभ। इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा की शुरुआत शुक्रवार शाम स्थानीय पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर हुई। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का औपचारिक शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया।कोरोना की वजह से 2 साल के अंतराल बाद आयोजित जत्रा में शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से ही लोगो और पढ़े

सानंद न्यास के दर्शक समूहों के लिए मराठी फिल्म का प्रदर्शन 16 अक्टूबर को

Last Updated:  Wednesday, October 12, 2022  9:26 pm

इन्दौर : सानंद न्यास के पाँच दर्शक समूहों के लिए रविवार 16 अक्टूबर को सुमित राघवन अभिनीत मराठी फिल्म ‘एकदा काय झालं’ का प्रदर्शन स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में किया जाएगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे और मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि ख्यात लेखक-संगीतकार-गायक और अब निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण करने वाले डॉ. सलिल कुलकर्णी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। सुमित राघवन मराठी रंगमंच और पढ़े

कैलाश खेर का स्टेट प्रेस क्लब ने किया स्वागत, क्लब की स्मारिका व पुस्तक भेंट की

Last Updated:  Tuesday, October 11, 2022  4:46 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव सुनील अग्रवाल ने प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर को क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘हमारा मीडिया-हमारा समाज’ और महात्मा गांधी पर केंद्रित पुस्तक ‘आचरण’ भेंट की। क्लब की कोषाध्यक्ष सोनाली यादव ने श्री खेर को बताया कि स्मारिका में देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ फैशन डिजाइनर आसिफ शाह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जोशी एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण और पढ़े

मेरा सौभाग्य है कि महाकाल का स्तुति गान गाने का अवसर मिला – कैलाश खेर

Last Updated:  Tuesday,   3:21 pm

इंदौर : मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे महाकाल पर रचित स्तुतिगान को भी रिलीज करेंगे। इसे ख्यात पार्श्व गायक कैलाश खेर ने गाया है। श्री खेर बाद में इस स्तुति गान की प्रस्तुति भी देंगे। इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कैलाश खेर ने स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि भगवान महाकाल का स्तुति गान गाने का अवसर मिला।कैलाश खेर और पढ़े

शरद पूर्णिमा पर डॉक्टर्स ने बिखेरी सुरीले गीतों की अमृतमय चांदनी

Last Updated:  Monday, October 10, 2022  2:57 pm

इंदौर : शरद पूर्णिमा पर जब चांद, बादलों की ओट से निकलकर अमृत बरसाने की जद्दोजहद में जुटा था, उसी दौरान स्पंदन डॉक्टर्स कल्चरल ग्रुप द्वारा चांद को समर्पित सुरीले गीतों की बानगी पेश की जा रही थी। ग्रुप द्वारा अपने 130 वे कार्यक्रम की यह प्रस्तुति रविवार 9 अक्टूबर की शाम रवींद्र नाट्यगृह गृह में दी गई। कार्यक्रम को नाम दिया गया था ‘चांद सितारों से निकला’ । पचास से अस्सी के दशक के चाँद से जुड़े गीत पेश और पढ़े

कीर्ति साठे के कथक और सुनील मसूरकर की दमदार गायिकी ने बांधा समां

Last Updated:  Saturday, October 8, 2022  11:26 pm

इंदौर : श्रुति संवाद संगीत समिति, अभिनव कला समाज एवं लयशाला ललित कला समिति के संयुक्त तत्वाधान में तबला नवाज़ स्व. अरविन्द अग्निहोत्री एवं वरिष्ठ नृत्यांगना स्व. सविता गोडबोले की याद में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम ‘संगीत अर्ध्य’ के दूसरे दिन नृत्यांगना कीर्ति साठे व साथियों ने कथक नृत्य और शास्त्रीय गायक पं. सुनील मसूरकर ने गायन की प्रस्तुति दी। नृत्यांगना कीर्ति साठे ने कार्यक्रम की शुरुआत अर्धनारी नटेश्वर की स्तुति से की। उसके उपरान्त ताल धमार में उठान, थाट, और पढ़े

स्पंदन की सुमधुर प्रस्तुति ‘चांद सितारों से निकला’ 09 अक्टूबर को

Last Updated:  Saturday,   6:56 pm

इंदौर : स्पंदन डॉक्टर्स कल्चरल ग्रुप द्वारा शरद पूर्णिमा पर अपने 130 वे कार्यक्रम की प्रस्तुति रविवार 9 अक्टूबर को 7 बजे से रवींद्र नाट्यगृह गृह में दी जाएगी।अमृत बरसाती चाँदनी, केसरिया दूध की अमृत धारा में घुलकर ,मदमस्त मधुर संगीत की स्वर लहरियों में ढलकर अपनी आभा बिखेरेगी। इस दौरान 1961 से 1980 तक के चाँद शीर्षक के गीत पेश किए जाएंगे।कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े डॉ. संजय लौंढे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सुरीले कार्यक्रम और पढ़े