Category Archives: कला-संस्कृति

इंदौर गौरव दिवस के आयोजनों में तमाम संगठन और संस्थाएं निभाएंगे सक्रिय भागीदारी

Last Updated:  Monday, May 23, 2022  1:06 am

इंदौर : 25 मई से मनाए जाने वाले इंदौर गौरव दिवस उत्सव के लिए उत्साह और उल्लास का वातावरण बनने लगा है। शहर के विभिन्न औद्योगिक, व्यापारिक, व्यावसायिक, सामाजिक व अन्य संगठन और संस्थाएं भागीदारी के लिए उत्साह से आगे आ रहीं हैं। इन संस्थाओं द्वारा अपने स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का जिम्मा लिया गया है, जिससे यह उत्सव अविस्मरणीय बन जाए। इसी संदर्भ में सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा ली गई बैठक में और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के तहत आयोजित होगा इस बार का मालवा उत्सव, लोक कलाओं की बिखरेगी छटा

Last Updated:  Sunday, May 22, 2022  12:48 am

जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा मालवा उत्सव। देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार। अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार भी होंगे मालवा उत्सव में। इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा देश का प्रतिष्ठित मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का मालवा उत्सव इंदौर गौरव दिवस के अंतर्गत आयोजित होगा। यह उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला को समर्पित होगा। लोक संस्कृति मंच के संयोजक व सांसद शंकर लालवानी ने और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के सात दिवसीय थीम बेस्ड कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा

Last Updated:  Friday, May 20, 2022  2:40 pm

दीपों से रोशन होगी इंदौर नगरी; युवाओं को बताया जाएगा इंदौर का गौरवशाली इतिहास। इंदौर : इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 मई से 31 मई तक सात दिवसीय थीम बेस्ड कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इसी तारतम्य में 6 मई शुक्रवार को एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में इंदौर गौरव दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर और पढ़े

रंगमंच पर साकार की झांसी की झलकारी की वीरगाथा

Last Updated:  Tuesday, May 17, 2022  1:40 pm

इन्दौर : सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता स्वतंत्रता आन्दोलन में अनगिनत वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी के आंदोलन को बढ़ाया। इनमें ऐसी वीर-योद्धा महिलाएं भी शामिल थीं जिनका अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम इतिहास के पन्नों में अंकित है। हालांकि उन्हें वह पहचान नहीं मिली सकी, जिसकी वह हकदार थी। ऐसी ही वीर योद्धा थी वीरांगना झलकारीबाई, जिन्होंने अपने शौर्य, साहस व पराक्रम से न केवल फिरंगी सेना के छक्के छुड़ाए, बल्कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और पढ़े

सानंद के मंच पर रहस्य की परतों में लिपटा नाटक 38 कृष्ण व्हिला का मंचन

Last Updated:  Tuesday,   1:30 pm

इंदौर : कोरोना काल में ठप पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां अब पुनः जोर शोर से प्रारंभ हो गई है। रंगमंच पर फिर से नए – नए नाटकों का मंचन होने लगा है। शहर की ख्यात सांस्कृतिक संस्था सानंद के मंच पर भी मराठी नाटकों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मल्हार+ रॉयल थियेटर निर्मित नाटक ’38 कृष्ण व्हिला’ का मंचन किया गया।इंसान जो बाहर से दिखता है या खुद को दिखाना चाहता है, हकीकत में वैसा और पढ़े

नाटक के जरिए पेश की जा रही वीरांगना झलकारी बाई की वीरगाथा

Last Updated:  Monday, May 16, 2022  9:22 pm

इंदौर : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई अदम्य सांहस, वीरता और पराक्रम के लिए जानी जाती थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से जमकर लोहा लेते हुए झलकारी बाई ने अपना बलिदान देकर रानी लक्ष्मीबाई को झांसी के किले से निकलने में मदद की थी। उन्हीं की वीरगाथा पर केंद्रित नाटक ‘झांसी की झलकारी’ यूपी के कलाकारों ने तैयार किया है। शाहजहांपुर, ललितपुर, हल्द्वानी और लखनऊ के ये कलाकार और पढ़े

15 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

Last Updated:  Monday,   9:18 pm

इंदौर : वंदन हैं समस्त शिक्षकों को जिन्होंने मात्र 15 दिनों की अवधि में बच्चों को अनेक विधाओं में ना सिर्फ पारंगत किया बल्कि उनके अंदर संस्कृति और संस्कार के ऐसे बीजों का रोपण कर दिया है कि आने वाले दिनों में जब बच्चो के अंदर ये बीज पल्लवित होगे तो समाज और राष्ट्र को नौजवानों की एक सशक्त और समृद्ध पीढ़ी तैयार मिलेगी जो अपनों और अपने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने को तैयार है ।ये विचार और पढ़े

देवर्षि नारद सम्मान से अलंकृत किए जाएंगे डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी

Last Updated:  Monday,   4:10 pm

भोपाल : भोपाल के रवीन्द्र भवन में मंगलवार 17 मई की शाम साढ़े तीन बजे मीडियावाला के सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रकाश हिन्दुस्तानी को देवर्षि नारद सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर ‘विश्व पटल पर भारत : मीडिया की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा भी होगी। आयोजन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य और मुख्य अतिथि न्यूज़ इण्डिया 24 /7 के प्रधान सम्पादक विजय त्रिवेदी होंगे। विश्व संवाद केन्द्र ने पिछले कुछ वर्षों और पढ़े

कोरोना काल पर लिखी दीपक शिरालकर की पुस्तकों का विमोचन

Last Updated:  Sunday, May 15, 2022  6:14 pm

इंदौर : मराठी रंगमंच कलाकार, कथाकार और लेखक दीपक शिरालकर अब हिंदी साहित्य में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के परिदृश्य पर हिंदी व मराठी में महामारी की विभीषिका कोविड 19 और ओमशांति शीर्षक से दो पुस्तकें लिखी हैं। शनिवार शाम दोनों पुस्तकों का विमोचन समारोह आरएनटी मार्ग स्थित हिंदी साहित्य समिति के सभागार में आयोजित किया गया। कवि और साहित्यकार सदाशिव कौतुक व प्रो. अनिल गजभिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता इतिहासकार व शिक्षाविद मधुसूदन और पढ़े

संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर का लोकार्पण

Last Updated:  Wednesday, May 11, 2022  5:54 pm

इंदौर : अपनी विशिष्ठ रेखांकन शैली से राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके चित्रकार संदीप राशिनकर की अभिनव चित्रकृति ” संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर ” की सॉफ्ट कॉपी को चेन्नई की प्रतिष्ठित पत्रिका ” पुष्पांजलि ” ने अपने मई अंक के संस्करण द्वारा लोकार्पित किया।बता दें कि संदीप द्वारा विकसित अभिनव ” रेखांकन फीचर ” को संपादक गोविन्द मूंदड़ा निरन्तर अपनी विशिष्ट पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित करते आ रहे हैं। हाल ही में इसी के संग्रह को वहाँ और पढ़े