Category Archives: कला-संस्कृति

संस्था विवेक संगम ने किया शिल्पकार देवीलाल पाटीदार का सम्मान

Last Updated:  Monday, December 27, 2021  1:05 am

इंदौर : कलाकार के नाते मैंने हमेशा नवाचार को और कला में मनुष्यता के व्यापक अर्थ को देखने तथा उसे रचने की भरसक कोशिश की है। ये विचार मध्य प्रदेश शासन द्वारा शिखर सम्मान के लिए चयनित ख्यात शिल्पकार देवीलाल पाटीदार ने अपने सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इंदौर फ़ाइन आर्ट कॉलेज के पूर्व छात्र पाटीदार का अभिनंदन समारोह विवेक संगम कला संस्था के बैनर तले दुआ आर्ट गैलरी में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर प्रख्यात कवि- पत्रकार सुधीर और पढ़े

स्व. जलधारी के काव्य संग्रह ‘बनते- बिगड़ते रिश्ते’ का विमोचन

Last Updated:  Sunday, December 26, 2021  9:51 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब और मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार स्व. शशीन्द्र जलधारी के 10वें काव्य संग्रह ‘बनते बिगड़ते रिश्ते’ का विमोचन समारोह प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पांच वरिष्ठ साहित्य मनीषियों वरिष्ठ इतिहासकार एवं साहित्यकार डॉ. शरद पगारे, वरिष्ठ निबंधकार नर्मदाप्रसाद उपाध्याय, वरिष्ठ कथाकार एवं कई सम्मानों से अलंकृत सूर्यकांत नागर, वरिष्ठ लघु कथाकार एवं क्षितिज संस्था के संस्थापक सतीश राठी और वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक और पढ़े

जनजातीय लोक कलाओं को समर्पित मालवा उत्सव की रंगारंग शुरुआत

Last Updated:  Sunday,   6:23 pm

इंदौर : कोरोना के चलते दो वर्ष के अंतराल बाद लोक संस्कृति मंच द्वारा नगर निगम इंदौर व संस्कृति विभाग मप्र के सहयोग से आयोजित मालवा उत्सव की रंगारंग शुरुआत शनिवार शाम इंदौर के लालबाग परिसर में हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे कला, संस्कृति के इस लोकोत्सव के शुभारंभ समारोह में आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहे। औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के बाद मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने अपने विचार रखते और पढ़े

कोरोना काल में दिवंगत मप्र के पत्रकारों पर केंद्रित पुस्तक ‘बिछड़े कई बारी- बारी, का सीएम शिवराज व अन्य अतिथियों ने किया विमोचन

Last Updated:  Tuesday, December 21, 2021  4:24 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में “बिछड़े कई बारी बारी” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक क्रूर कोरोना काल में असमय छीन लिए गए प्रदेश के लगभग सौ पत्रकारों के जीवन और उनके पत्रकारिता में योगदान पर आधारित है।मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने की। आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान ने किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम और पढ़े

जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित

Last Updated:  Monday, December 20, 2021  8:20 pm

इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में देश के जाने-माने बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को शास्त्रीय संगीत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए ‘स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, अध्यक्षता कर रहीं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, संगीतकार इस्माइल दरबार, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे और पुलिस और पढ़े

गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान इंदौर में है, अन्यत्र नहीं- पं. चौरसिया

Last Updated:  Saturday, December 18, 2021  9:25 pm

इंदौर : संगीत में खुदा बसता है, राम बसते हैं। ये कहना गलत है कि शास्त्रीय संगीत के प्रति लोगों में रुचि नहीं है। कलाकार की यह कसौटी है कि वह अपनी प्रस्तुति के जरिए श्रोताओं के दिलों को छुए। इंदौर में गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान है, वह अन्यत्र नजर नहीं आता, इसीलिए इंदौर में स्वर वेणु गुरुकुल स्थापित करने का निर्णय लिया है।ये विचार ख्यात बांसुरी वादक पद्मविभूषण पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मभूषण और पढ़े

स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे पं. हरिप्रसाद चौरसिया

Last Updated:  Friday, December 17, 2021  9:00 pm

नृत्यांगना हेमामालिनी और शास्त्रीय गायिका परवीन सुलताना को स्वर हरि सम्मान। इंदौर : स्वर वेणु गुरुकुल, देश के जाने-माने बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को शास्त्रीय संगीत में अविस्मरणीय योगदान के लिए ‘स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने जा रहा है। इस अवसर पर सिने तारिका व शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी और शास्त्रीय गायिका परवीन सुलताना को ‘स्वर हरि सम्मान’ से नवाजा जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था स्वर वेणु गुरुकुल के निदेशक पं. संतोष संत ने बताया और पढ़े

वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान से नवाजे गए डॉ. इंगोले

Last Updated:  Monday, December 13, 2021  8:04 pm

इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर की स्मृति में प्रतिवर्षआयोजित होने वाले अ. भा. सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन राजेन्द्र नगर स्थित आपले वाचनालय सभागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री , लेखक तथा वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष रारावीकर थे। आपले वाचनालय का रचनात्मक योगदान प्रेरणास्पद। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि रारावीकर ने आपले वाचनालय के वृहद सामाजिक, साहित्यिक कार्यों का उल्लेख और पढ़े

मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया परिसंवाद में बोले वक्ता

Last Updated:  Monday,   2:55 pm

समाज में नैतिक गिरावट के लिए मीडिया को दोष देना गलत है। उदारीकरण के साथ मीडिया में भी बदलाव आया है। विलासिता के पीछे भागने के चक्कर में हमने अपने मूल्य, परम्परा और संस्कृति को पीछे छोड़ दिया। इन हालात में सुधार लाकर मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया नकारात्मक खबरें जरूर दिखाएं पर उसके साथ सकारात्मक खबरें भी परोसें। ये विचार प्रबुद्ध वक्ताओं ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर के पलासिया स्थित ओम शांति भवन में और पढ़े

डॉ. मिथिलेश दीक्षित हीरक प्रसंग समारोह में हिंदी साहित्यकारों का सम्मान

Last Updated:  Sunday, December 12, 2021  5:23 pm

इंदौर : इंदौर संस्कारों को सिखाने वाला शहर है, यहां साहित्यिक गतिविधियां इस बात की उम्मीद दिलाती हैं कि कही कुछ तो अच्छा चल रहा है। हिन्दी साहित्य को समृध्द बनाने के लिए सभी को समन्वित प्रयास करने की जरूरत है। यह बात भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित हीरक प्रसंग व्याख्यान और साहित्य सम्मान समारोह में बोल रहे थे। देश की जानी मानी साहित्यकार यूपी के प्रतिष्ठित साहित्य भूषण और पढ़े