Category Archives: कला-संस्कृति

इंदौर प्रेस क्लब में रविवार को भावांजलि और पुस्तक पर चर्चा के होंगे आयोजन

Last Updated:  Saturday, August 7, 2021  11:54 pm

इंदौर : कोरोना काल की भीषण त्रासदी में इंसानी जिंदगी की अपूरणीय क्षति हुई है। इंदौर की पत्रकार बिरादरी ने अपने कई साथियों को खोया है। शहर के 23 कलमकार घातक संक्रमण की चपेट में आकर दुनिया से रुखसत हो गए। अपनी लेखनी के जोर पर आम नागरिकों की आवाज बुलंद करने वाले इन कलम के सिपाहियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब ने भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया है। रविवार 8 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब में और पढ़े

बच्चों और बड़ों के लिए संस्था मुक्त संवाद की ऑनलाइन नाट्य छटा स्पर्धा

Last Updated:  Thursday, August 5, 2021  7:29 pm

इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा नाट्य क्षेत्र में बच्चों और बड़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑनलाइन नाट्य छटा स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है । बच्चो और बड़ों दोनों के लिए तीन आयु वर्गों में आयोजित की जा रही नाट्य छटा स्पर्धा में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे ।संस्था मुक्त संवाद के उपाध्यक्ष मोहन रेडग़ांवकर ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण संस्था द्वारा विगत वर्ष से बच्चों के लिए नाट्य छटा स्पर्धा के और पढ़े

महू- कालाकुंड- पातालपानी रूट पर 5 अगस्त से पुनः चलेगी हेरिटेज ट्रेन

Last Updated:  Wednesday, August 4, 2021  12:53 am

महू : काेराेना काल में 16 माह से बंद पड़ी महू-पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन 5 अगस्त से फिर शुरू होगी। पिछले दिनों रतलाम मंडल द्वारा रेलवे बाेर्ड काे इस ट्रेन काे चलाने का शेड्यूल भेजा गया था, जिसे मंगलवार को मंजूरी मिल गई है। पातालपानी- कालाकुंड ट्रैक को बनाया है हेरिटेज रूट। अंग्रेजाें के जमाने में बने 145 साल से ज्यादा पुराने पातालपानी-कालाकुंड मीटर गेज काे रेलवे ने हेरिटेज रूट के रूप में संवारा है। इस रूट और पढ़े

संस्कार भारती ने किया दो कला साधकों का सम्मान

Last Updated:  Sunday, August 1, 2021  4:11 pm

इंदौर : संस्कार भारती की रामेश्वर इकाई ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को इंदौर के दो कला साधक और नृत्य गुरु पुरु दाधीच और डॉ. सुचित्रा हरमलकर का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया। ये दोनो विभूतियां कई नामांकित पुरस्कारों और सम्मानों से विभूषित हो चुकी हैं। इस अवसर पर रामेश्वरम इकाई के अध्यक्ष संतोष अग्निहोत्री, महामंत्री रोहित अग्निहोत्री , कोषाध्यक्ष राधिका संत और मातृ शक्ति प्रमुख विनीता कोठरी उपस्थित थे।

ग्लोबल टेलेंट स्काउटिंग कॉम्पिटिशन के लिए पलक मुछाल को बनाया भारतीय स्काउट

Last Updated:  Thursday, July 29, 2021  7:53 pm

मुम्बई : लोमोटिफ ने अपनी नौ-सप्‍ताह तक चलने वाली ग्‍लोबल टैलेंट स्‍काउटिंग कॉम्‍पीटिशन ‘You’ve Been Scouted ’ के लिए गायिका पलक मुछाल को अपना भारतीय स्‍काउट बनाने की घोषणा की है। यह कॉम्‍पीटिशन 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। खोजे जाने के समान अवसर देकर उभरते ग्‍लोबल टैलेंट को लगातार प्रस्‍तुत करते हुए, लोमोटिफ उन्‍हें एक बार फिर खुद को जाहिर करने का मौका दे रहा है। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन सिंगर्स प्रतियोगियों को निखारेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। और पढ़े

पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री युवा योजना

Last Updated:  Monday, July 26, 2021  5:31 pm

इंदौर : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने युवा लेखकों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री युवा योजना प्रारंभ की है। देश के युवाओं में पढ़ने लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना 30 वर्ष से कम आयु समूह के उभरते लेखकों के लिए है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी mygovt.in पर उपलब्ध है।शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास इस योजना को कार्यान्वित और पढ़े

जिंदगी के असल मायने समझा गया ‘वेटिंग फ़ॉर गोडो’

Last Updated:  Sunday, July 25, 2021  12:45 am

इंदौर : अनवरत थिएटर ग्रुप ने बीसवीं सदी के सबसे प्रभावशाली अंग्रेजी नाटक ‘वेटिंग फ़ोर गोडो’ का हिन्दी रूपांतरण के साथ मंचन किया। नाटक के पात्रों ने जीवन दर्शन पर केन्दित कहानी को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। अभिनव कला समाज के रंगमंच पर खेले गए एक घंटा चालीस मिनट अवधि के इस नाटक की शुरुआत मे दो मुख्य पात्र लादिमीर और एस्टोगान ने एक अन्य पात्र गोडो़ का अन्तहीन इन्तज़ार करते हुए इन्सानी भावनाओं को प्रस्तुत किया। करीब तीस मिनट और पढ़े

1 अगस्त से फिर खुलेगा ग्वालियर का जयविलास पैलेस म्यूजियम

Last Updated:  Friday, July 23, 2021  5:33 pm

ग्वालियर : शहर का जयविलास पैलेस म्यूजियम कोविड महामारी के चलते दो वर्ष से बंद था । इसे देखने देश दुनिया के हजारों पर्यटक ग्वालियर के जयविलास पैलेस पहुंचते है । अब 1 अगस्त से इस म्यूजियम को फिर से खोला जा रहा है । यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और सिंधिया राज परिवार की महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मीडियाकर्मियों को दी। इस पैलेस की भव्यता देखते ही बनती है। इस पैलेस में कई और पढ़े

हिंदी के शीर्ष 100 साहित्यकारों की सूची में इंदौर के शरद पगारे भी शामिल

Last Updated:  Thursday, July 22, 2021  6:22 pm

जयपुर : यहां से प्रसारित वर्तमान में हिंदी के शीर्ष 100 सहित्यकारों की सूची में इंदौर के श्री शरद पगारे को 36वें नम्बर पर रखा गया है।उल्लेखनीय है गत वर्ष वे 48वें कर्म पर थे। शरद पगारे पिछले 60 वर्षों सतत लेखन कर रहे हैं। उनके अब तक 8 उपन्यास और 10 कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। शरद पगारे को हाल ही में देश मे ज्ञानपीठ के बाद सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन के ‘व्यास सम्मान’ और पढ़े

आउटिंग में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए पजामा गर्ल्स पार्टी क्लब का गठन

Last Updated:  Saturday, July 10, 2021  8:31 pm

इंदौर : महिला प्रकोष्ठ, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के ‘लव यू जिंदगी’ के तहत अब एक बहुत ही उत्साहजनक पेशकश की गई है जिसमें घूमने-फिरने की शौकीन महिलाओं के लिए खास प्रेरणादायी और आकर्षक विकल्प दिए गए हैं। इसे ‘पजामा गर्ल्स पार्टी क्लब’ नाम दिया गया है।क्लब की डायरेक्टर प्रतिभा मित्तल एवं प्रबंधक तिलोत्तमा बंसल ने बताया कि यह क्लब उन सभी महिलाओं के लिए खुला है, जो सप्ताह, पखवाड़े या माह में एक बार कहीं आउटडोर पर जाकर वीकेंड और पढ़े