Category Archives: क्राइम

5 आवेदकों से ऑनलाइन की गई ठगी के लाखों रुपए क्राइम ब्रांच ने वापस कराए

Last Updated:  Monday, May 9, 2022  9:16 pm

इंदौर : ऑनलाइन ठगी की 05 शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदकों के 01 लाख 98 हजार 100 रूपये सकुशल वापस कराए गए। ठग द्वारा आवेदकों के साथ अलग–अलग तरीके से झूठ बोलकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी व OTP प्राप्त कर ऑनलाइन फ्रॉड किया गया था। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर आवेदकों के रूपए रिफंड कराए गए। इन आवेदकों के साथ हुई थी धोखाधड़ी। आवेदक अकरम निवासी इंदौर और पढ़े

आईपीएल का सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त

Last Updated:  Monday,   5:56 pm

इंदौर : IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया। सटोरिये से 01 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 01 LED टीवी, सैट टॉप बॉक्स, कैलकुलेटर, सहित लाखों का सट्टे का हिसाब लिखे रजिस्टर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी द्वारा बाणगंगा क्षेत्र के श्रीराम एनक्लेव कुमेडी स्थित मकान में लैपटॉप व मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश पिता दिलीप डाबर निवासी और पढ़े

मंदिर से सामान चुराने वाली महिला और खरीददार गिरफ्तार

Last Updated:  Monday,   12:04 am

इंदौर : बाणगंगा नटेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस थाना बाणगंगा ने 24 घण्टे में किया खुलासा कर दिया है। महिला आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले खरीददार को भी बंदी बना लिया गया है। महिला आरोपी से मंदिर से चोरी हुए जलाधारी नाग, मंदिर का घण्टा व अन्य पीतल-तांबे का सामान बरामद कर लिया गया है। ये था पूरा मामला। पुलिस थाना बाणगंगा पर दिनांक 07.05.2022 को नटेश्वर महादेव मंदिर कुम्हारखाड़ी के पुजारी लव दीक्षित पिता और पढ़े

अग्निकांड के आरोपी को महिला ने जड़ा जोरदार तमाचा

Last Updated:  Sunday, May 8, 2022  7:07 pm

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग कॉलोनी में हुए अग्निकांड के आरोपी संजय ऊर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस हिरासत में ही एक महिला ने जोरदार तमाचा रसीद कर दिया। गुस्से से भरी इस महिला ने आरोपी शुभम को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। एकाएक हुई इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उक्त महिला को दूर किया। इसके पूर्व आरोपी संजय ऊर्फ शुभम दीक्षित का शनिवार देर रात एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया जाया गया। और पढ़े

आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 महिलाओं सहित 21 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday,   6:55 pm

इंदौर : ‘ वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क’ कंपनी की एजेंसी दिलवाने और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच इंदौर ने पर्दाफाश किया है। थाना तुकोगंज क्षेत्र के प्रिंसेस पैराडाइज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर संचालित वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क कंपनी के ऑफिस इंचार्ज सहित 21 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक आवेदकों को झूठे विश्वास मे लेकर इस फर्जी कॉल सेंटर की ठग गैंग द्वारा फर्जी डीलरशिप एजेंसी दिलाने और उस पर और पढ़े

आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा

Last Updated:  Sunday,   6:46 pm

इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े गए। लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित किराए के फ्लैट में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के जरिए सट्टा खिलवाते थे। आरोपियों ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 फीसदी और एजेंट आईडी पर 5 फीसदी कमीशन प्राप्त करना कबूला। सटोरिए से 2 लैपटॉप, 1 दर्जन मोबाइल और पढ़े

एकतरफा प्यार की आग में जल गई 7 जिंदगियां..!

Last Updated:  Sunday,   12:42 am

इंदौर : स्वर्णबाग कॉलोनी स्थित तीन मंजिला इमारत में हुए अग्निकांड को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वो अंततः सच साबित हुई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा युवक ही अग्निकांड का आरोपी निकला। इस सिरफिरे आशिक के पागलपन में 7 जिंदगियां आग की भेंट चढ़ गई। पुलिस कमिश्नर, इंदौर महानगर हरिनारायणचारी मिश्र ने इसकी पुष्टि कर दी है। एकतरफा प्यार में बदला लेने के लिए लगाई आग। शनिवार रात पुलिस कमिश्नर मिश्र ने मामले का खुलासा किया। और पढ़े

16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Last Updated:  Saturday, May 7, 2022  9:32 pm

इंदौर : अव्यस्क बालिका को ले जाकर, दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है।जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय- श्रीमती सुरेखा मिश्रा, 13वें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), जिला इंदौर के न्याायालय ने थाना एरोड्रम जिला इंदौर के विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 16/2018 , में निर्णय पारित करते हुए आरोपी निक्की उर्फ शुभम, उम्र 26 वर्ष निवासी- जिला इंदौर को दोषी पाते हुए और पढ़े

स्वर्णबाग अग्निकांड में बड़ा खुलासा, सिरफिरे युवक ने लगाई थी आग…?

Last Updated:  Saturday,   7:11 pm

इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र की स्वर्णबाग कॉलोनी स्थित तीन मंजिला इमारत में हुए अग्निकांड के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जाता है की आग लगी नहीं लगाई गई थी। बिल्डिंग के मालिक के घर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज में सफेद शर्ट पहना एक युवक शुक्रवार देर रात बिल्डिंग की पार्किंग में आता दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि उक्त युवक ने पार्किंग में खड़े दो पहियां वाहन में आग लगा दी। बिल्डिंग और पढ़े

सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर फ्रेंडलिस्ट के लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपी धराए

Last Updated:  Thursday, May 5, 2022  1:17 am

इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने हेतु क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन, पुणे के सहयोग से ‘‘साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इन्दौर पुलिस द्वारा क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन की ओर से मुंबई से आई ड्रामा टीम के साथ मिलकर शहर के प्रमुख चौराहा, बाजार, मेले, गार्डन, स्कूल/कॉलेजो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुचकर नुक्कड नाटक और पढ़े