Category Archives: क्राइम

युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करवाने वाली गैंग का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, October 4, 2021  4:23 pm

इंदौर : नाबालिग लड़कियों व युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करने वाली गैंग का विजयनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार चाकू, 6 बाइक और 6 मोबाइल ज़ब्त किए गए हैं। पूर्व में पकड़ाई थी दो नाबालिग। विजय नगर पुलिस ने दो महीने पहले दो नाबालिग लड़कियों को घर में चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि और पढ़े

खुड़ैल पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

Last Updated:  Monday,   4:19 pm

इंदौर : मोटर सायकल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को थाना खुडैल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच मोटरसाइकिल कीमत दो लाख तीस हजार रुपए जब्त की गई।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. महेश पिता कन्हैया मौर्य 20 वर्ष निवासी बाबूलाल नगर, 2. रोहन पिता सन्दीप गोस्वामी 21 वर्ष निवासी पालदा, 3. मीनेश पिता मनीश सोनकर 20 वर्ष निवासी दुर्गा नगर को चोरी की दुपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया। पुलिस और पढ़े

लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दिन में हत्या की दो वारदातें, लापता टायर व्यापारी का सिमरोल के जंगल में मिला शव

Last Updated:  Monday,   4:16 pm

इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हत्या जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं। एक दिन में इस थाना क्षेत्र में हत्या की दो घटनाएं सामने आई। रविवार को एक नाबालिग की हत्या के बाद सोमवार को टायर व्यवसायी अशोक की लाश सिमरोल के जंगल में पाई गई। वे तीन दिन से लापता थे। पुलिस टॉवर लोकेशन मिलने पर भी ढूंढ नहीं पाई। बताया जाता है कि रोज की तरह अशोक वर्मा तीन दिन पहले अपनी दुकान के और पढ़े

अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया, देशी कट्टा बरामद

Last Updated:  Monday,   12:33 am

इंदौर : अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया है।मुखबिर की सूचना पर NTC कलाली ग्राऊण्ड में अपनी कमर में देशी कट्टा रखे बेचने के लिए खड़े आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम उत्कर्ष उर्फ सन्नी पिता पंकज निगम उम्र 20 साल निवासी 1020 कबीट खेडी ब्रिज के नीचे थाना हीरा नगर इन्दौर का होना बताया। और पढ़े

रेव पार्टी मामले में शाहरुख के पुत्र आर्यन खान सहित तीन गिरफ्तार, रिमांड पर ले सकती है एनसीबी

Last Updated:  Sunday, October 3, 2021  5:43 pm

मुम्बई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने शनिवार को क्रूज पर चल रही रेव पार्टी में छापेमारी कर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ और जांच- पड़ताल के बाद रविवार को एनसीबी ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आर्यन खान के अलावा ऐक्टर अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धामेचा शामिल हैं। आर्यन को एनडीपीएस एक्ट की धारा और पढ़े

खंडवा रोड पर दो यात्री बसें भिड़ी, एक महिला यात्री की मौत, 15 घायल

Last Updated:  Sunday,   4:47 pm

इंदौर : खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के पास दो यात्री बसों की आमने- सामने टक्कर होने से करीब 15 यात्री घायल हो गए। एक महिला यात्री की मौत की भी खबर है। घायलों को एम्बुलेंस 108 के जरिए प्राथमिक इलाज के लिए महू के सिविल अस्पताल भेजा गया।बताया जाता है कि स्वस्तिक कम्पनी की बस MP12 GE 9999 खंडवा से इंदौर आ रही थी जबकि प्रभात कम्पनी की बस MP 10 P 8112 इंदौर से खंडवा और पढ़े

इंडियन ऑयल के सौजन्य से कैदियों को खेलों में किया जाएगा प्रशिक्षित

Last Updated:  Sunday,   4:42 pm

इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का खेलों से संबंधित कार्यक्रम “परिवर्तन प्रिजन टु प्राइड” का वर्चुअल शुभारम्भ राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। केन्द्रीय जेल इन्दौर में इस कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक पाटिदार मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहे। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस भव्य वर्चुअल कार्यक्रम को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त माधव वैद्य ने और पढ़े

अहिरखेड़ी में चल रही मसाले की फैक्ट्री पर छापा, 24 लाख रुपए से अधिक अमानक मसाला सामग्री की गई जब्त

Last Updated:  Sunday,   4:37 pm

इंदौर : मिलावटखोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच,थाना द्वारकापुरी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के अहिरखेड़ी में संचालित फर्म पारस मसाले पर छापामार कार्रवाई की। यहां प्रतिबंधित खुले मसाले की मिलावट कर पैकिंग व विक्रय किया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान 280 बोरी खड़ी व पीसी मिर्ची,16 बोरी हल्दी, 40 बोरी पीसा धनिया,25 बोरी गरम मसाला कुल 18050 किलो कीमत 24 लाख 94 हजार रुपए का अमानक व मिलावटी होना पाया और पढ़े

चंदन नगर थाना क्षेत्र में सुपारी सेंटर पर छापा, लाखों रुपए कीमत की अमानक सुपारी व चुना किए गए जब्त

Last Updated:  Sunday,   4:34 pm

इंदौर : हरतरह के माफिया के खिलाफ पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य व औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चंदननगर थाना क्षेत्र के नायब सुपारी सेंटर पर छापामार कार्रवाई की गई। यहां प्रतिबंधित अमानक सुपारी,चुना आदि की पैकिंग कर विक्रय किया जा रहा था। बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य सामग्री जब्त। इस दौरान 61 बोरी 34 टोकरी कच्ची व सिकी सुपारी और 10 किलो चुना अमानक स्तर का जब्त किया गया। जब्त खाद्य पदार्थ की कीमत 10 और पढ़े

शाहरुख पुत्र आर्यन से ड्रग्स मिलने की फिलहाल पुष्टि नहीं, एनसीबी कर रही पूछताछ

Last Updated:  Sunday,   1:13 pm

मुम्बई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर की रात बीच समुद्र में एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी पर छापामार कार्रवाई की थी। एनसीबी के अधिकारी क्रूज पर ड्रग पार्टी होने की जानकारी मिलने के बाद यात्री बनकर क्रूज में सवार हुए थे। इस छापेमारी के दौरान 3 महिलाओं सहित 13 लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी शामिल है। आर्यन सहित हिरासत और पढ़े